लीला नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के बाद तो मानो लीला नायडू की किस्मत का तारा चमक गया था। उस समय लीला के पास फिल्मों की झड़ी लग गई थी लेकिन उन्होंने अपने मन की सुनी और वही फिल्में चुनीं जिनकी गवाही उनके दिल ने दी। अपने करियर में लीला नायडू ने हर तरह के किरदार निभाए। उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है। जिसमें 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'उम्मीद, 'आबरू', 'द गुरू' जैसी फिल्में शामिल हैं।