फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की उम्र में बना था भूमि का पहला ब्वॉयफ्रेंड, जानें 5 अनसुने किस्से

Thu, 18 Jul 2019 09:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
आज (18 जुलाई) बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का बर्थडे है। बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही भूमि ने सुर्खियों में रहना शुरू कर दिया था। चाहें बात उनके फिल्मों की च्वाइस की हो या फिर उनके किरदार की, भूमि ने हमेशा ही दिल जीता है। बर्थडे के इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं भूमि से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें और किस्से...
विज्ञापन

2 of 6
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म दम लगाके हईशा  से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन भूमि को ये फिल्म आसानी से नहीं मिली थी। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए भूमि ने यशराज फिल्म्स में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम किया था। भूमि के पहले बॉस अभिमन्यू रे थे जबकि बाद में भूमि ने शानू शर्मा के साथ काम किया। बता दें कि भूमि फिल्म चक दे इंडिया, रॉकेट सिंह-सेल्समैन ऑफ द ईयर, और तीन पत्ती के लिए कास्टिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
bhumi pednekar
भूमि ने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। बड़ी बात यह कि दम लगाके हईशा के लिए जब भूमि को फोन आया उस दिन उनका बर्थडे था। वहीं फिल्म के लिए भूमि ने स्पेशली 25-30 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म के लिए भूमि 90 किलो की हो गई थीं। वहीं उसके पहले उनका वजन करीब 65 किलो था।

4 of 6
Bhumi Pednekar - फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर एक बार स्कूल में चीटिंग करते हुए पकड़ी गई थीं। जिसके बाद उनके पेरेंट्स को स्कूल बुलाया गया था। टीचर ने भूमि के पेरेंट्स को बताया था कि वो बुक खोलकर चीटिंग कर रही थीं। वहीं इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूमि कमाल आर खान की फिल्म देशद्रोही करीब 100 बार देख चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
bhumi pednekar
भूमि ने वॉलीबॉल के नाम से स्कूल भी बंक किया है। दरअसल एक बार भूमि ने घर पर कहा था कि वो स्कूल के लिए वॉलीबॉल खेलने जा रही हैं लेकिन उनके प्लान्स कुछ और ही थे। वहीं 19 साल की उम्र में भूमि एक बार नशे में धुत हो चुकी हैं। बताया जाता है कि कॉलेज की पार्टी में नशे में धुत होकर उन्होंने 4-5 घंटे डांस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhumi pednekar
कक्षा 6 में भूमि का पहला क्रश उनका एक सीनियर था। वो लड़का जिस पर भूमि को क्रश तो वो उस वक्त स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन हुआ करता था। वहीं भूमि का पहला ब्वॉयफ्रेंड 16 साल की उम्र में बना था और दोनों साथ में फिल्म देखने गए थे।
(सभी किस्से देसीमार्टिनी की रिपोर्ट से)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें