ranveer singh
- फोटो : social media
तो फिर रणवीर जब पब्लिक के बीच, कैमरे या मीडिया के सामने नहीं होते तो कैसे होते हैं? ये पूछे जाने पर रणवीर कहते हैं, ‘हां, मैं हूं अतरंगी और मैं किसी को ये नहीं बोल रहा कि मैं और कुछ हूं। लोग बोलते हैं कि आप तो बहुत अतरंगी हो, तो मैं कहता हूं हां मैं हूं। और, आज से नहीं बचपन से हूं। जो लोग मुझे बचपन से देख रहे हैं, उनको कुछ भी अजीब नहीं लगता। मेरे स्कूल के दोस्तों को, पड़ोस के लोगों को, रिश्तेदारों को सबको पता है ये बात।’