फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में पति अक्षय को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बड़ी बात

Sat, 09 Sep 2023 08:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अक्षय कुमार ओएमजी 2 में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए थे। आज (नौ सितंबर) वह अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनके बर्थडे पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इस खास मौके अभिनेता की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अलग अंदाज में उन्हें बधाई दी है। अभिनेत्री ने अक्षय को बेहद स्पेशल तरीके से सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
Pooja Bhatt: 'जिस्म' के लिए बिपाशा बसु नहीं थीं पहली पसंद, 20 वर्ष बाद पूजा भट्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अक्षय के लिए  दो तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक एनिमेटेड तस्वीर थी जो द सिम्पसंस के लोकप्रिय कार्टून चरित्र मार्ज और होमर से मिलती जुलती थी और दूसरी युगल की वास्तविक तस्वीर थी। इसके साथ कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मिस्टर के! मैं आपसे उससे भी ज्यादा प्यार करती हूं जितना मार्ज होमर से करता है।"
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना द्वारा खूबसूरत पोस्ट शेयर करने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। बॉबी देओल ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो अक्षय।" इसके अलावा सबा पटौदी ने हार्ट वाले इमोजी के साथ लिखा, "अक्षय को जन्मदिन मुबारक हो।"

4 of 5
मिशन रानीगंज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसे लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। यह फिल्म साल 1989 की एक सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म को छह अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेलकम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका प्रोमो वीडियो फैंस के साथ साझा किया। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े के साथ रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Atlee: 'जवान' के बाद एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में एटली, अल्लू अर्जुन के साथ बनाएंगे अगली फिल्म!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें