फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 3: 'वेलकम 3' की घोषणा पर आई मीम्स की बाढ़, सोशल मीडिया पर लोगों को सता रही 'उदय-मजनू' की याद

Sat, 09 Sep 2023 07:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेलकम टू जंगल, वेलकम बैक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर हिट फ्रेंचाइजी वेलकम की अगली कड़ी में नजर आने वाले हैं। उनके जन्मदिन पर आज (नौ सितंबर) फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी कर दिया गया है। अभिनेता ने खुद हीअपने बर्थडे पर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। इस वीडियो के आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है।  हालांकि तीन मिनट 22 सेकंड के वीडियो पर नेटिजंस से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
South: पसंद की शादी के बाद भी नहीं चला इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, किसी ने एक तो किसी ने चार साल बाद लिया तलाक
विज्ञापन

2 of 5
वेलकम बैक - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अनिल कपूर और नाना पाटेकर को याद कर रहे हैं। उनके बिना कई यूजर्स को इस फिल्म की स्टारकास्ट अधूरी लग रही है।  बता दें कि वेलकम और इसके सीक्वल में दोनों अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
वेलकम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार-स्टारर वेलकम टू द जंगल में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े के साथ रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे कलाकार शामिल हैं। जैसे ही घोषणा वीडियो साझा किया गया, नेटिजंस के एक वर्ग ने अक्षय कुमार की वापसी की प्रशंसा की। हालांकि, एक बड़े वर्ग ने उदय-मजनू की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। कई यूजर्स फिल्म पर मीम्स के जरिए सवाल खड़े करते दिखे।


4 of 5
वेलकम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम 3 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल मेगा क्लैश देखने को मिल सकता है, क्योंकि आमिर खान और सलमान खान भी अपनी आने वाली फिल्मों के लिए अगले साल 20 दिसंबर की ही तारीख चुनने पर विचार कर रहे हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि आमिर खान ने फिल्म लॉक कर ली है। लाल सिंह चड्ढा के बाद यह उनकी कमबैक फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वहीं, टाइगर 3 के बाद सलमान खान की अगली फिल्म करण जौहर द्वारा निर्मित और शेरशाह के निर्देशक विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित एक जबरदस्त एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है और यह फिल्म भी कथित तौर पर क्रिसमस 2024 पर रिलीज हो रही है।
Jawan: 'जवान' ने जब असल जिंदगी में अंडरवर्ल्ड को दी खुली चुनौती, निर्देशक संजय गुप्ता का शाहरुख पर बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें