फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tusshar Kapoor: तुषार कपूर ने एकता को मारा था जोरदार पंच, टीवी क्वीन ने भाई को जेल भेजने की कर ली थी तैयारी

Sun, 20 Nov 2022 10:12 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तुषार और एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे और 'टीवी क्वीन' एकता कपूर के भाई तुषार कपूर आज 46 साल के हो गए हैं। 20 नवंबर 1976 को मुंबई में जन्मे तुषार कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से की थी, जो साल 2001 में रिलीज हुई। इस फिल्म में तुषार के साथ करीना कपूर नजर आई थीं। तुषार हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आए लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि, वह अपने परिवार के काफी ज्यादा क्लोज हैं और यह बात उनके फैंस भी जानते हैं। वह अक्सर अपनी बहन एकता कपूर के साथ नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एकता ने अपने भाई तुषार को पकड़वाने के लिए पुलिस बुला ली थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एकता कपूर, तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक बार तुषार कपूर और एकता कपूर के बीच भयंकर लड़ाई हो गई थी और यह तब हुआ था जब दोनों अपने परिवार के साथ तिरुपति गए थे। इस मौके पर दोनों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया था कि एकता ने भाई को डराने के लिए पुलिस बुला ली थी। इस बात का जिक्र एकता कपूर ने एक चैट शो में भी किया था। इस शो में एकता ने अपनी और तुषार की लड़ाई की असल वजह भी बताई थी। एकता ने बताया था कि तुषार ने उनकी नाक पर पंच मारा था और इसी वजह से दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ने चैट शो में कहा था कि हर भाई-बहन की तरह हमारे बीच भी लड़ाई होती है। उस ट्रिप में भी हमारे बीच लड़ाई हुई। तुषार ने मुझे नाक पर पंच मारा था जिसके बाद मैंने पुलिस को बुलाया। लेकिन जब भी हमारे बीच लड़ाई होती है तो हम दोनों एक साथ कार में कहीं नहीं जाते हैं। वहीं, तुषार ने बहन एकता के साथ लड़ाई पर कहा था कि जब वे दोनों स्कूल जाते थे तब भी उनके बीच ज्यादा लड़ाई होती थी। दोनों ने एक-दूसरे की कॉलर तक फाड़ दी थी। इसी वजह से वे दोनों कई बार स्कूल पहुंचने में लेट भी हो जाते थे।
विज्ञापन

4 of 4
तुषार कपूर - फोटो : instagram/tusshark89
तुषार कपूर के करियर पर एक नजर डाले तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' में ही वाहवाही बटोर ली थी। तुषार कपूर को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह 'क्या कूल हैं हम', 'खाकी', 'गोलमाल' सीरीज, 'कुछ तो है', 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला', 'ये दिल', 'गायब', 'गुड बॉय बैड बॉय', 'हल्ला बोल', 'शू इन द सिटी', 'द डर्टी पिक्चर' ,'बजाते रहो', 'क्या कूल है हम सीरीज' जैसी फिल्मों में नजर आए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें