बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘पंगा गर्ल’ यानी अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों विवादों में फंसी हुई हैं। कंगना ने महात्मा गांधी के अंहिसा के विचारों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने महात्मा गांधी को सत्ता का लालची तक कह दिया था। कंगना के इस बयान की पूरे देश में आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, कंगना रणौत के खिलाफ लगातार देश के अलग-अलग जगह में एफआईआर दर्ज हो रही है और उन्हें जेल में भेजने की मांग की जा रही है। इन सबके बीच कंगना रणौत के बयान का अब महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि थप्पड़ मारने वास्ते दूसरा गाल देने के लिए गांधी से नफरत करने वालों की तुलना में अधिक साहस की आवश्यकता होती है।
दरअसल, तुषार गांधी ने एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कंगना रणौत की हर बात का जवाब दिया है। उनके लेख का शीर्षक है 'दूसरे गाल बढ़ाने के लिए गांधी से नफरत करने वालों की तुलना में अधिक साहस की आवश्यकता होती है।'