महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
महेश बाबू रोजाना डेढ़ घंटे वर्कआउट करते हैं। वह हर दिन क्रॉस फिट और प्लायोमेट्रिक्स की ट्रेनिंग भी लेते हैं। डाइट की बात करें तो उनके डाइट में सभी तरह की हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल होती हैं। एक्टर महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर भी उनकी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। वह नाश्ते में ओट्स, नट्स, फल, अंडा खाते हैं। दिन के भोजन में चिकन, मछली और ब्राउन राइस शामिल होता है। रात में वह प्रोटीन से भरपूर चीजें लेते हैं, जिसमें चिकन, अंडा और ब्राउन ब्रेड शामिल होता है।