बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ दृश्यम 2 का जलवा दिख रहा है। साउथ और हिंदी की फिल्मों के पछाड़कर दृश्यम 2 सभी से आगे निकल गई है। हालांकि पिछले हफ्ते वरुण धवन की भेड़िया भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वीकएंड पर इस फिल्म का कलेक्शन तो ठीक रहा, लेकिन सोमवार को भेड़िया दम तोड़ती नजर आई। तो चलिए जानते हैं सोमवार को इन दोनों फिल्मों का क्या हाल रहा।