फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WeeK 16: अनुपमां को हटाकर इस शो ने पहले स्थान पर जमाया कब्जा, टॉप पांच में शामिल हुए ये शो

Thu, 29 Apr 2021 07:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमां, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। वहीं कुछ सीरियल ऐसे होते हैं जो अपने कंटेंट से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं और यही वजह है कि वो टीआरपी में भी सबसे आगे रहते हैं। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी वार्क इंडिया की 15वें हफ्ते की टीआरीप रेटिंग आ गई है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा सीरियल है इस हफ्ते टॉप पर और किसी टीआरपी में सबसे नीचे मिली जगह।
विज्ञापन

2 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : गुम है किसी के प्यार में
गुम है किसी के प्यार में

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अक्सर लिस्ट में तीसरे चौथे नंबर पर रहने वाले शो गुम है किसी के प्यार में को टीआरपी में पहला स्थान मिला है। शो में चल रहा ट्रैक फैंस को जबरदस्त पसंद आ रहा है। सई इन दिनों परेशान है कि विराट की जिंदगी में कोई और है, ऐसे में दोनों के रिश्ते उलझे हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इमली - फोटो : Instagram
इमली

अपने रोमांचक ट्विस्ट के चलते इस हफ्ते भी ये शो दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाए हुए है। आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मालिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है जिसके बाद से इमली और आदित्य की जिंदगी और उलझ गई है। आदित्य जल्द ही मालिनी को सबकुछ बता देगा।

4 of 6
अनुपमां - फोटो : Instagram
अनुपमां

पिछले काफी हफ्तों से लगातार पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए रहने वाले शो अनुपमां को इस हफ्ते करारा झटका लगा है। इस बार टीआरपी लिस्ट में अनुपमां को तीसरा स्थान मिला है। शो में लंबे समय से एक ही ट्रैक को बढ़ाए जाने के कारण ही शायद इस बार इस शो की रेटिंग घट गई है। हालांकि अभी भी शो को लेकर लोगों की दिलचस्पी बरकरार है।
विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते चौथे स्थान पर आ गया है। शो में दिखाया जा रहा है कि सुवर्णा मनीष और खुद को कार्तिक की शादी में माता पिता बनने को कहती है। शो में चल रहा ट्रैक लोगों को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
कुंडली भाग्य

कुंडली भाग्य अपने दिलचस्प ट्रैक के चलते टीरआरपी में अपनी जगह बनाए रखने को कामयाब हो गया है। शो में दिखाया जा रहा है कि सैमी और सृष्टि ब्लैकमेलर को पकड़ने की कोशिश करेंगे। शो का ये ट्रैक फैंस को काफी ट्विस्ट से भरा लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें