तृप्ति डिमरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सोशल मीडिया पर और दर्शकों के बीच 'लिक माई शू' सीन पर काफी विवाद हो रहा है। इस सीन के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा उन्होंने स्थिति को पलटने की कोशिश की और उस दृश्य में खुद को रणबीर के चरित्र के स्थान पर रखा। रणबीर के स्थान पर रखते हुए तृप्ति ने कहा,"मैंने यह भी सोचा कि यहां एक महिला है जो अपनी पत्नी, पिता, बच्चों, पूरे परिवार को मारने की बात करती है। अगर कोई मुझसे ऐसा कहे, तो शायद मैं उस व्यक्ति को पीट दूंगी। यहां, वह उससे जूता चाटने के लिए तो कहता है, लेकिन बाद में चला जाता है। वह स्पष्ट रूप से इनमें से बहुत सारे विचारों से गुजर रहा होता है। बाद में जब उनके चचेरे भाई उनसे पूछते हैं कि उन्हें मेरे साथ क्या करना चाहिए, तो वह कहते हैं कि वह जहां जाना चाहती है उसे जाने दो।''