तृप्ति डिमरी
- फोटो : insta
अब हाल ही में तृप्ति डिमरी ने एक साक्षात्कार में इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा 'जब मैंने उनकी टिप्पणी पढ़ी तो मुझे बहुत खुशी हुई, सच में, मेरे बहुत सारे दोस्तों ने मुझे मैसेज किया कि 'वाह, आपको कंगना से तारीफ मिली है।" एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं उनकी (कंगना रणौत) फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं, मुझे लगता है कि वह आज की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं।" इसके साथ ही तृप्ति डीमरी ने फिल्म क्वीन, तनु वेड्स मनु को लेकर भी कंगना की तारीफ की और कहा कि जब कोई खुद अच्छा कलाकार आपके काम की तारीफ करता है तो आपको अच्छा लगता है, आप प्रेरित महसूस करते हैं।