फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi-Shikhar: मालदीव में इस शख्स के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं जान्हवी कपूर! इन तस्वीरों से मिला सबूत

Sat, 10 Dec 2022 03:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह चांदनी रात को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों को देखकर  फैंस को लग रहा है कि जान्हवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मालदीव में छुट्टियां मानाने गई हैं। दोनों की एक तस्वीर को देखकर फैंस बोल रहे हैं कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ही मालदीव में हैं और साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी ने उठाया चांदनी रात का लुत्फ
जान्हवी कपूर ने बैकड्रॉप में समुद्र के साथ अपनी पीठ दिखाते हुए एक चांदनी रात की तस्वीर साझा की। जान्हवी कपूर इन तस्वीरों में सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मीट मी इन द पेल मूनलाइट।' इन तस्वीरों पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़ियां ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'मून स्पिरिट।'

यह भी पढ़ें: James Cameron Exclusive: पहली फिल्म पिरान्हा 2 का नाम सुनते ही हंस पड़े कैमरून, अवतार 3 को लेकर किया ये खुलासा
 
विज्ञापन

3 of 4
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों एक साथ मना रहे छुट्टियां?
वहीं, जान्हवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी बीते शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समुंद्र और चांदनी रात का कुछ ऐसा ही नजारा साझा किया था। अब इन दोनों तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का मानना है कि वे दोनों एक साथ समय बिता रहे हैं। एक यूजर ने शिखर की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और लिखा, 'तो जान्हवी और शिखर मालदीव में एक साथ समय बिता रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: Ashok Kumar: हीरो बनने के बाद टूट गया था अशोक कुमार का रिश्ता, परिवार में मचा था कोहराम, ऐसे बने सुपरस्टार
विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
जान्हवी और शिखर हुए थे एक साथ स्पॉट
बता दें कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुनील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्होंने कथित तौर पर पहले जान्हवी को डेट किया और बाद में अलग हो गए। दरअसल, करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में जान्हवी और शिखर के डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की थी। हाल ही में जान्हवी को शिखर के साथ मुंबई में हैंगऑउट करते हुए भी देखा गया था।
 
यह भी पढ़ें: Karan Johar: बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप होने की करण जौहर ने बताई वजह, खुद को दोषी मानने के साथ दी यह सलाह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें