सोनम राय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
उत्तर प्रदेश के चर्चित जिले रामपुर में जन्मी सोनम का असली नाम बख्तावर खान बताया जाता है। सोनम नाम उन्हें यश चोपड़ा ने दिया, जब वह फिल्म ‘विजय’ बना रहे थे। ‘मिट्टी और सोना’, ‘अजूबा’ ‘आखिरी गुलाम और ‘त्रिदेव’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं सोनम ने 1991 में अपने करियर के चरम पर राजीव राय से शादी की। शादी के 25 साल बाद ये दोनों साल 2016 में अलग हो गए। लेकिन, इन दोनों के बीच का रिश्ता फिर से खिलता-महकता दिखाई दे रहा है। दोनों एक साथ दिख रहे हैं और दोनों के चेहरे पर एक दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान भी दिख रहा है।