फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Report: कमाई के लिए तरस रही एलएसडी 2-दो और दो प्यार, जानें कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 24 Apr 2024 08:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एलएसडी 2, दो और दो प्यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एलएसडी 2 और दो और प्यार को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। पहले हफ्ते में ही फिल्म की हालत खराब नजर आ रही है। वहीं, बड़े मियां छोटे मियां और मैदान भी मौजूदा समय में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हालांकि, क्रू अब भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह के फर्जी वीडियो मामले में आया अपडेट, आरोपी को नोटिस जारी, पुलिस की कार्रवाई तेज
विज्ञापन

2 of 6
लव सेक्स और धोखा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी 'एलएसडी 2' बॉक्स ऑफिस पर बेहाल नजर आ रही है। यह फिल्म बहुत मुश्किल से लाखों में कमाई कर पा रही है। फिल्म ने 15 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने आठ लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 81 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
दो और दो प्यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मशहूर सितारों से सजी फिल्म दो और दो प्यार भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म काफी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पांचवें दिन इस फिल्म ने 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 89 लाख रुपये हो गई है।

4 of 6
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : ANI
पहले वीकएंड के बाद बड़े मियां छोटे मियां का जादू भी फीका नजर आ रहा है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के बावजूद यह फिल्म अच्छी कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 56.8 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की मैदान भी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के लिए लगातार जूझती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 37.05 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म क्रू का जलवा अब भी बरकरार नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। मंगलवार को फिल्म ने 40 लाख रुपये बटोर डाले। अब फिल्म की कुल कमाई 75.15 करोड़ रुपये हो गई है।
Mithun Chakraborty: पिता को पद्म भूषण मिलने पर महाअक्षय ने साझा भावुक नोट, लिखा- आप मेरे हीरो हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें