फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पॉप सिंगर ताज का निधन और 'हीरोपंती 2' ऑनलाइन लीक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 30 Apr 2022 08:25 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media
मशहूर पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। 'नाचेंगे सारी रात' फेम सिंगर को ताज के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 29 अप्रैल को अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक वह हर्निया से पीड़ित थे और लिवर फेल होने के चलते कोमा में चले गए थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दुखदः ‘नाचेंगे सारी रात’ फेम पॉप सिंगर ताज का 54 की उम्र में निधन, मार्च में ही आए थे कोमा से बाहर

 
विज्ञापन

2 of 10
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ स्टारर हीरोपंती 2 इस शुक्रवार यानी 29 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स आ रहा है। उनके फैंस को यह फिल्म पसंद आ रही है वहीं कुछ को फिल्म की कहानी में कोई दम नजर नहीं आ रहा है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा है, वहीं, इस बीच इस फिल्म को लेकर मेकर्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरोपंती 2 रिलीज के तुरंत बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Heropanti 2: हीरोपंती 2 के मेकर्स को पहले दिन ही लगा बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म


 
विज्ञापन

3 of 10
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रोल हुए जूनियर एनटीआर
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी के कारण अभिनेता ने सभी की वाहवाही लूटी। वहीं, दर्शकों को यह फिल्म भी काफी पसंद आई। रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई करने वाली यह फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ का कारोबार करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी थी। फिल्म के बाद अभिनेता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल वह अपनी एक शर्टलेस तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Jr NTR: डब्बू रतनानी के फोटोशूट पर ट्रोल हुए जूनियर एनटीआर, फैंस ने सिक्स पैक एब्स को बताया नकली

4 of 10
शाहरुख खान , काजोल - फोटो : social media
फिर ऑनस्क्रीन साथ नजर आएंगे काजोल और शाहरुख
बॉलीवुड की सबसे मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल जल्दी ही एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आ सकते हैं। दोनों एक्टर्स करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। बता दें कि करण की इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाहरुख अपने बिजी शेड्यूल से एक दिन का समय निकालकर करण जौहर के लिए मुंबई में शूटिंग कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी, इस फिल्म में साथ करेंगे काम

 
विज्ञापन

5 of 10
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीस की बढ़ीं मुश्किलें
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया था। वहीं, कई दिनों तक लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहीं जैकलीन की इस मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडीस की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
Jacqueline Fernandez Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं घट रहीं अभिनेत्री की मुश्किलें, ईडी ने कुर्क की 7.27 करोड़ की संपत्ति

 
विज्ञापन

6 of 10
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आचार्य
तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘आचार्य’ ने उनके करियर में सिर्फ तेलुगू में रिलीज हुई फिल्मों के मामले बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना दिया है। राम चरण की जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट के साथ रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की कामयाबी के बाद तेलुगू की ये दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी धमाकेदार ओपनिंग ली है। राम चरन की इस फिल्म से उम्मीदें ये भी की जा रही है कि ये उनके करियर में सिर्फ तेलुगू में रिलीज हुई फिल्मों के मामले में फिल्म ‘रंगस्थलम’ की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Acharya Box Office Collection Day 1: राम चरण की फिल्म की शानदार ओपनिंग, बड़े परदे पर ‘आचार्य’ का जोरदार धमाका

 
विज्ञापन

7 of 10
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : social media
शार्क टैंक इंडिया सीजन 2
शार्क टैंक इंडिया जल्द ही अपने दूसरे सीज़न के साथ वापस करने जा रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शनिवार को आगामी सीजन का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है। प्रोमो की शुरुआत एक आशावादी कर्मचारी के साथ होती है, जो अपने बॉस को उनके वेंचर में इन्वेस्ट करने के लिए मनाता है। हालांकि, क्रूर बॉस उसके प्रयासों को दरकिनार कर देता है। तभी एक आवाज आती है, “निवेशक के लिए गलत दरवाजे पर दस्तक देना बंद करो। शार्क टैंक इंडिया का नया सीजन पहले सीजन की बड़ी सफलता के बाद वापस आ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Shark Tank India Season 2: आने वाला है 'शार्क टैंक इंडिया' का दूसरा सीजन, सोनी टीवी ने जारी किया नया प्रोमो

 

8 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने किया खुलासा
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अपने बोल्ड फैसलों की वजह से महिला केंद्रित फिल्मों को एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दिनों से ए-लिस्टर फिल्मों को ठुकराने और अवॉर्ड फंक्शन से दूरी बनाए रखने जैसे कुछ बड़े फैसले लेकर यह मुकाम हासिल किया है। हाल ही में अभिनेत्री की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'धाकड़' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब कंगना से उनके इन फैसलों के बारे में पूछा गया, तब अभिनेत्री ने एक बार फिर बॉलीवुड के तीनों खान - शाहरुख, सलमान, आमिर और अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए अपना पक्ष रखा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कंगना रणौत ने किया खुलासा: खान्स और कुमार के साथ फिल्म न करने पर लोगों ने दिए ताने, कहा- 'अपना जीवन बर्बाद कर रही हो'

 

9 of 10
मेड इन हेवन, हैप्पी फैमिली कंडिश अप्लाई, जी करदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोरंजन के महामुकाबले में माधुरी का जलवा
मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अगले पांच साल में होने वाली जबरदस्त तरक्की के अनुमानों ने दुनिया भर की कंपनियों के कान खड़े कर दिए हैं। पांच साल पहले भारत में अपना कारोबार शुरू करने वाली कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो ने इस मुकाबले में शुरुआती बढ़त लेते हुए मुंबई में अपने 30 से अधिक नए कार्यक्रमों का एलान किया। नेटफ्लिक्स के घटते ग्राहकों के बीच अमेजन प्राइम वीडियो ने भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए गुरुवार की रात यहां भारतीय फिल्म जगत के करीब दर्जन भर चोटी के सितारों की नुमाइश करके अपने इरादे साफ कर दिए। 30 के करीब ओरिजनल्स के एलान के साथ ही प्राइम वीडियो ने अपनी तमाम हिट वेब सीरीज के अगले सीजन्स की झलकियां भी इस मौके पर दिखाईं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Pictures: मनोरंजन के महामुकाबले में माधुरी का जलवा, कंगना, सोनाक्षी, विद्या और राशी का भी मिला साथ
 
विज्ञापन

10 of 10
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2
साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के सस्पेंस के साथ दर्शकों को अजय देवगन और तब्बू की अदाकारी भी काफी पसंद आई थी। अब लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में भी अजय और तब्बू मेन लीड में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म में एक और बेहतरीन एक्टर की एंट्री हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई एक और जबरदस्त एक्टर की एंट्री, फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें