दिलवाले
- फोटो : सोशल मीडिया
7 साल बाद दिखेंगे साथ
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले में काजोल और शाहरुख की जोड़ी आखिरी बार नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। कमजोर कहानी की वजह से यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई थी। फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन ने भी काम किया था। फिल्म का मुकाबला संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से था। इस जंग में संजय ने शाहरुख की फिल्म को मात दे दी थी। रणवीर स्टारर बाजीराव मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर180 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।