फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: पति की गिरफ्तारी पर शिल्पा शेट्टी का बयान और इटली के लग्जरी ब्रांड बलगैरी की ब्रांड एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा

Mon, 02 Aug 2021 11:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं और वे इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस के हिसाब से राज के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी के इस मामले में शामिल होने की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा कर रही है। इसी बीच शिल्पा ने अपना बयान जारी किया है। शिल्पा ने अपने इस बयान में अपील की है कि आधी अधूरी जानकारी के साथ उनके बारे में या उनके परिवार पर कोई आरोप ना लगाए जाएं। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि उन्हें मुंबई पुलिस और अदालत पर पूरा भरोसा है।


Shilpa Shetty Statement: पति की गिरफ्तारी पर शिल्पा शेट्टी ने जारी किया बयान, बोलीं- हम मीडिया ट्रायल के हकदार नहीं
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्प इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। मालूम हो कि व्यवसायी राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।  इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थोर्प की याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया है।  


Raj Kundra Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला, गिरफ्तारी को बताया था अवैध
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ लिया है। अपने अभिनय और अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने वाली प्रियंका इटली की लग्जरी ब्रांड बलगैरी की ब्रांड एंबेसडर चुनी गई हैं।  कंपनी का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा महिला सशक्तिकरण, विविधता और समावेश के मुद्दों पर ध्यान देने के साथ ही दुनिया भर में ब्रांड को बढ़ाने के लिए रोमन हाई ज्वैलरी का सपोर्ट करेंगी।


उपलब्धि: इटली के लग्जरी ब्रांड बलगैरी की ब्रांड एंबेसडर बनीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- मुझे गर्व है
 

4 of 5
कल्याणी मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर दक्षिण भारतीय गायिका कल्याणी मेनन का सोमवार यानी 2 अगस्त को 80 वर्ष की उम्र में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मालूम हो कि उनके परिवार में उनके बेटे राजीव मेनन दक्षिण भारत के एक मशहूर फिल्म निर्देशक हैं। केरल की रहने वाली और चेन्नई में बसी कल्याणी मेनन मलयालम निर्देशक रामू करियत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द्वीप’ में गाकर मशहूर हुई थीं। तब से वह तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक नियमित उपस्थिति थी।

अवसान: साउथ की मशहूर गायिका कल्याणी मेनन का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, सोर्ड मारजेन - फोटो : Social Media
आज सुबह भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलांपिक 2021 में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अपनी सफलता के झंडे गाड़े। महिला हॉकी टीम की शानदार जीत को देखते हुए हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहा है। उनकी इस शानदार जीत का श्रेय लोग टीम इंडिया के कोच सोर्ड मारजेन को दे रहे हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि महिला हॉकी टीम की इस शानदार जीत की तुलना शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से हो रही है। सुबह से ही चक दे इंडिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।


शाहरुख खान: महिला हॉकी टीम की जीत से खुश हुए चक दे इंडिया के कोच 'कबीर खान', कहा- गोल्ड जीतकर आना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें