फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलाइवी के इस सीन पर विवाद और एक्टर साई धरम तेज का हुआ एक्सीडेंट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 11 Sep 2021 07:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
टीवी के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख और रुचिका कपूर के जीवन में नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी। 10 सितंबर को शाहीर और रुचिका माता-पिता बन गए। उनके घर एक प्यारी सी नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके अलावा अभी और कोई जानकारी सामने नहीं हैं। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले शाहीर ने पत्नी रुचिका के गोदभराई की रस्म की थी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।अब फैंस नए नए माता पिता बने रुचिका और शाहीर को इस खुशखबरी पर बधाई दे रहे हैं।

नन्ही परी ने लिया रुचिका शाहीर के घर जन्म
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में रुचिका कपूर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इसे देखने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई दी थी। रुचिका कपूर के आउटफिट की बात करें तो वह पिंक कलर की लॉन्ग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं वहीं शाहीर ग्रे कलर की टी-शर्ट में नजर आए। सेरेमनी में क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धि डोगरा, तनुश्री दासगुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हुए।

बधाई हो: रुचिका कपूर और शाहीर शेख के घर आई नन्ही परी, फैन्स ने यूं जताई खुशी
विज्ञापन

2 of 10
साई धरम तेज - फोटो : सोशल मीडिया
टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज की शुक्रवार की रात को बाइक दुर्घटना हो गई जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि ये घटना दुर्गमचेरुव केबल ब्रिज के पास हुई। खबरों की मानें तो साई एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे और कीचड़ की वजह से वो फिसल गए और दुर्घटना हो गई।


Sai Dharam Tej Accident: दुर्घटना में घायल हुए अभिनेता साई धरम तेज, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

3 of 10
यश चोपड़ा फाउंडेशन, यश राज फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दैनिक वेतन पाने वाले लोगों की मदद करने के लिए फिल्म निर्माण की अग्रणी कंपनी यश राज फिल्म्स ने एक नई शुरूआत की है। यूनिवर्सल बेसिक सपोर्ट की तर्ज पर कंपनी ने यश चोपड़ा फाउंडेशन के तहत 'साथी कार्ड' लॉन्च किया है। इस कार्ड के लिए आवेदन करने वाले इंडस्ट्री में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए फाउंडेशन स्वास्थ्य बीमा, स्कूल फीस सहायता, राशन आपूर्ति और वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। यश राज फिल्म्स से मिली जानकारी के मुताबिक कोई भी व्यक्ति जो मुंबई में हिंदी फिल्म फेडरेशन का रजिस्टर्ड मेंबर है और जिसकी उम्र 35 साल या उससे ज्यादा है और सीधे तौर पर परिवार का कम-से-कम एक सदस्य उस पर आश्रित है, वह 'साथी कार्ड' के लिए आवेदन कर सकता है। कार्डधारक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।


Good News: फिल्म कामगारों को मिलेगा दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा, यहां जानिए कैसे करें आवेदन

4 of 10
थलाइवी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कंगना रणौत की शानदार अदाकारी वाली फिल्म ‘थलाइवी’ को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। फिल्म ने कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में से सबसे खराब प्रदर्शन किया है। फिल्म के तमिल और तेलुगू संस्करणों को भी खास तवज्जो वहां के दर्शकों से मिली नहीं है। फिल्म को लेकर सिने कारोबारियों को ज्यादा उम्मीदें भी नहीं थीं और हिंदी पट्टी के तमाम मल्टीप्लेक्सेज में फिल्म इसलिए रिलीज नहीं हुई क्योंकि इसके निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी संस्करण को फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला पहले ही कर लिया था।


Thalaivii Box Office Day 1: खराब मार्केटिंग ने डुबोई ‘थलाइवी’ की लुटिया, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हम में से कई लोग हॉरर फिल्म को पसंद करते हैं। इसके पसंद किए जाने के कई कारण भी हैं। हॉरर फिल्मों में जितना थ्रिलर, रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलता है, उतना शायद ही किसी और फिल्म में हो। अब कोई हॉरर फिल्म अगर किसी सच्चाई कहानी से प्रेरित हो या पुराने जमाने में घटी कोई घटना से तो कई लोग उसे और भी ज्यादा मजे लेकर देखते हैं। अब फिल्म देखने वालों के लिए अच्छी  खबर है। दरअसल, अब आपको फिल्म देखने के लिए पैसे खर्च करने की वालों नहीं है। बल्कि अब आप हॉरर फिल्म देखकर पैसे कमा सकते हैं। एक कंपनी की 13 खतरनाक हॉरर फिल्म देखने पर आप जीत सकते हैं 1300 डॉलर यानी लगभग एक लाख रुपये। फिल्म देखने के दौरान कंपनी उस व्यक्ति की दिल की धड़कन को चेक करेगी और उसके लिए पैसे देगी। हाल ही में एक वेबसाइट फाइनेंसबज ने घोषणा की है कि वह अलग- अलग बजट के 13 हॉरर फिल्मों की लिस्ट बनाई है।


अच्छी खबर: फिल्म देखना बन सकता है कमाई का जरिया, अगर देखी ये हॉरर फिल्में तो कंपनी देगी एक लाख रुपये का इनाम
विज्ञापन

6 of 10
आरआरआर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
‘अमर उजाला’ ने जो खबर 21 अगस्त को जगजाहिर कर दी थी, उस पर से आधिकारिक रूप से परदा शनिवार को उठ ही गया। जी हां, अमर उजाला डॉट कॉम ने ही सबसे पहले ये खबर प्रकाशित की थी कि इस साल दशहरा पर रिलीज होने के लिए तैयार हो चुकी निर्देशक एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टल गई है। शनिवार को फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी यही बात फिल्म के निर्माताओं ने जगजाहिर की। कुछ समाचार और एंटरटेनमेंट पोर्टल भले इसे अब ‘ब्रेकिंग न्यूज’ की तरह प्रकाशित कर रहे हों, लेकिन हकीकत यही है कि मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ के इस साल दशहरा पर रिलीज नहीं होने की खबर पाठकों को पहले ही हो चुकी हैं।

RRR Movie: फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टलने का आधिकारिक एलान, ‘अमर उजाला’ ने पिछले महीने ही दे दी थी खबर
विज्ञापन

7 of 10
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : Instagram
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते में कड़वाहट अब जगजाहिर हो चुकी है। जब-जब गोविंदा कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनाकर आए तब-तब कृष्णा शो से नदारद रहे। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा अभिषेक संग रिश्ते को लेकर बात की। सुनीता ने साफ शब्दों में कहा है कि वो कृष्णा अभिषेक की शक्ल तक नहीं देखना चाहती हैं।


कृष्णा अभिषेक की शक्ल भी नहीं देखना चाहतीं गोविंदा की पत्नी, अब कॉमेडियन ने कह दी ऐसी बात

8 of 10
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। दोनों साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। खबरें हैं कि दोनों ने हाल ही में मैरिज काउंसर से भी मुलाकात की है। खबरें हैं कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह है नागा चैतन्य की फैमिली प्लानिंग। दरअसल नागा चाहते हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए फिल्में करना छोड़ दें और परिवार आगे बढ़ाएं। वहीं सामंथा अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और फिलहाल इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

मैरिड लाइफ: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादीशुदा जिंदगी में खटपट, मैरिज काउंसलर से मुलाकात की खबरें वायरल

9 of 10
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विवादों में आई कंगना रणौत की फिल्म थलाइवी, इस सीन को देख नाराज हुए अन्नाद्रमुक के नेता

कंगना रणौत की फिल्म, ‘थलाइवी’ को दर्शकों और आलोचकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर बनी ये फिल्म 10 सितंबर को रिलीज हुई। तारीफों के बीच इस फिल्म को जयललिता की पार्टी की तरफ से आलोचना भी झेलनी पड़ी है। अन्नाद्रमुक के नेताओं ने जयललिता और एमजीआर के बीच फिल्म में दिखाए गए कुछ सीन को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने विवादित सीन को फिल्म से जल्द हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो फिल्म में दिखाया गया हो वो सच नहीं है। फिल्म में दिखाया गया है कि एमजीआर तमिलनाडु की पहली द्रमुक सरकार में मंत्री पद मांग रहे हैं लेकिन दिवंगत एम करूणानिधि उन्हें मना कर देते है। लेकिन अन्नाद्रमुक के नेताओं का कहना है कि एमजीआर ने कभी इस तरह का पद मांगा ही नहीं।
विज्ञापन

10 of 10
सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media
सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 29 साल हो गए हैं। आज ही के दिन उनकी पहली फिल्म बलवान रिलीज हुई थी। कर्नाटक के मुल्की में 11 अगस्त 1961 को जन्मे सुनील को एक्टर होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं। ऐसा नहीं है कि सुनील ने अपने करियर में सिर्फ हिट फिल्में ही दी हैं उनके खाते में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में शामिल हैं लेकिन वे अपनी फ्लॉप फिल्मों का जिम्मेदार भी खुद को मानते हैं।

एक्टर से बिजनेसमैन का सफर: बिजनेस में पैसा लगा रॉयल लाइफ जीते हैं सुनील शेट्टी, ऐसे मिली थी पहली फिल्म 'बलवान'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें