फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पति करण बुलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रहीं रिया कपूर, फैंस के साथ शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 11 Sep 2021 05:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इन दिनों अपने पति प्रोड्यूसर करण बुलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। यह कपल बीते कुछ दिनों से अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। मालदीव से शेयर की गई उनकी यह रोमांटिग तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। रिया और करण ने इसी साल 14 अगस्त को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।

फोटोज के अलावा रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर कई बूमरैंग वीडियो भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में दोनों याट पर समंदर से खूबसूरत नजारों का मजा लेते नजर आ रहे हैं। उसमें रिया ने व्हाइट कसर की लो-नेक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर शेयर करते हुए रिया कपूर ने यह भी बताया कि इन प्यारी तस्वीरों को कैप्शन की जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शेयर की गईं तस्वीरों में रिया बहुत ही कूल और खुश नजर आ रही हैं। रिया के अलावा उनके पति करण ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं हैं।  
 

 

विज्ञापन

3 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि रिया कपूर और करण बुलानी ने अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद इसी साल 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की है। यह शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित आवास पर हुई थी, क्योंकि रिया हमेशा अपने घर के लिविंग रूम में शादी करने का सपना देखती थीं। 

4 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, उनकी शादी के एक दिन बाद, अनिल कपूर ने न्यूली वेड्स कपल के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी के करीब तीन हफ्ते बाद अब रिया अपने पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह कपल हनीमून के लिए मालदीव गया हुआ है। इस बारे में रिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। वहीं, कपल अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें लगातार फैंस के साथ शेयर कर रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें