फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की जमानत का विरोध और कंगना रणौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

Thu, 12 Aug 2021 12:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, मुंबई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार होने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि राज कुंद्रा ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। कोर्ट मे इस याचिका की सुनवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने इसका विरोध किया। दरअसल मुंबई पुलिस का कहना है कि ऐसा डर है कि अगर राज कुंद्रा को जमानत मिल गई तो वो भी शायद नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह विदेश भाग सकते हैं।

राज कुंद्रा की जमानत याचिका का पुलिस ने किया विरोध
दरअसल मुंबई पुलिस पोर्नोग्राफी रैकेट में राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड मान रही है। साथ ही उनके व्हाट्सएप चैट से हुए खुलासे में ये भी पता चला है कि इस पोर्नोग्राफी रैकेट के तार विदेश तक जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस का कहना है कि कोर्ट को राज कुंद्रा को जमानत नहीं देना चाहिए क्योंकि उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वो जमानत मिलते ही विदेश भाग सकते हैं।

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की जमानत का विरोध, पुलिस ने कहा- नीरव और चोकसी की तरह भाग सकते हैं विदेश
विज्ञापन

2 of 5
विभु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल सागरिका शोना सुमन ने उल्लू एप के मालिक विभु अग्रवाल के खिलाफ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने विभु अग्रवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात को बुरा अनुभव बताया और कहा कि उल्लू (ULLU) एप के प्रड्यूसर्स ने उनसे न्यूड क्लिप मांगे थे। शोना ने आरोप लगाया कि 'उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड' हार्डकोर पोर्न दिखाने वाला एप चला रहा है। उन्होंने कहा कि अभी उनके वकील व्यस्त हैं, जैसे ही फुर्सत मिलेगी वे विभु के खिलाफ केस दर्ज करेंगे। इससे पहले सागरिका पोर्नोग्राफी कंटेंट के मामले में फंसे व्यापारी राज कुंद्रा पर न्यूड ऑडिशन की मांग का आरोप लगा चुकी हैं। 


राज कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली मॉडल का दावा: ULLU एप पर भी दिखाया जा रहा पोर्न कंटेंट, प्रोड्यूसर्स ने मांगे थे न्यूड क्लिप
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा पगधरे - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी से बचने के लिए लगे लॉकडाउन के चलते कई लोगों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। बॉलीवुड के जानेमाने कलाकार भी काम ना होने की वजह से पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, कई सेलेब्स तो ऐसे हैं जो बीते कई सालों से पाई-पाई को मोहताज हैं। फिल्म 'अंकुश का पॉपुलर गाना 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' तो आपने सुना ही होगा। कई स्कूलों में आज भी इस गाने को प्रार्थना के तौर गाया जाता है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज देने वालीं सिंगर पुष्पा पगधरे इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। 


तंगी: 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' की सिंगर पुष्पा पगधरे पाई-पाई की मोहताज, पीएम मोदी से मांगी मदद

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। लेकिन अब लग रहा है कि कंगना की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली है। अब खबर है कि मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज देशद्रोह मामले को रद्द कराने के लिए कंगना रणौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनकी याचिका बुधवार को सुनवाई हुई तो कोर्ट ने 13 सितंबर की अगली तारीख दे दी। कंगना रणौत द्वारा किसान आंदोलन के दौरान किए गए ट्वीट को लेकर काफी बवाल मचा था। कंगना के इन्हीं ट्वीट्स के कारण मुंबई के रहने वाले मुन्नावराली ने एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था।


राजद्रोह मामला: कंगना रणौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, 13 सितंबर तक के लिए टली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान के पहले बेटे तैमूर अली खान का जब जन्म हुआ था तो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई थी। हर किसी को करीना के लाडले तैमूर अली खान की पहली झलक खूब रास आई, लेकिन जैसे ही करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पहले बेटे की तरह ही करीना कपूर को अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान के नाम को लेकर भी खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।

बचाव: करीना के बेटे 'जहांगीर' के नाम को लेकर समर्थन में आईं सबा खान, लगाई ट्रोलर्स की क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें