फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: त्रिशाकर मधु का MMS लीक और दूसरे बेटे के नाम को लेकर हो रहे विवाद पर करीना कपूर खान ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 12 Aug 2021 11:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
त्रिशाकर मधु - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारों की तरह ही भोजपुरी एक्टर्स भी काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस इनके बारे में हर जरूरी चीज जानना चाहते हैं। लेकिन कई बार ये सितारे विवादों में भी आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस मानी जानी वाली त्रिशाकर मधु के साथ। त्रिशाकर का MMS लीक हो गया है। जिसके बाद से हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है। जो एमएमएस वायरल हो रहा है, उसमें वो किसी लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद त्रिशाकर ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष भी रखा है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'खुदा सब देखता है, मुझे गाली देने के लिए मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिए, आपकी बहन के साथ कोई शादी कर के और अगले दिन सुहागरात का वीडियो वायरल कर दे तो बढ़िया लगेगा ना? बिहार में इतने घटिया कुछ लोग भी होते हैं नहीं जानती थी'।

भोजपुरी: त्रिशाकर मधु का MMS लीक, भड़कीं अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल...'
विज्ञापन

2 of 5
गहना वशिष्ठ, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनके खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी के 3 से 4 प्रोड्यूसर्स और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक मॉडल ने FIR दर्ज करवाई है। गहना वशिष्ठ ने उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की अर्जी डाली थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें, 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। 


Pornography Case: गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस
विज्ञापन

3 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल ने कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को गिरफ्तार किया है।  दरअसल, एक अभिनेत्री ने कुंद्रा की कंपनी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।  इसमें भोंबले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा (Raj Kundra) न्यायिक हिरासत में हैं। आए दिन राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।

पोर्नोग्राफी मामला: पुलिस ने राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर अभिजीत भोंबले को किया गिरफ्तार

4 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज मंगलवार यानी 10 अगस्त को एक हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में उनके हाथ में एक फ्रैक्चर हो गया है। जिसके बाद वह सर्जरी के लिए हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में गए थे। अब हाल ही में प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके हाथ की सर्जरी सफल रही है। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'डेविल इज बैक...सफल सर्जरी...धन्यवाद प्रिय मित्र डॉ गुरुवा रेड्डी। और आप सभी को आपके प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद। जल्द ही एक्शन में वापसी होगी।'


डेविल इज बैक: अभिनेता प्रकाश राज की हुई सफल सर्जरी, अस्पताल से साझा की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद कपल ने बेटे का नाम बताया और नन्हे नवाब का नाम जेह रखा गया है। अभी हाल ही में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखा है। इसके बाद से उनके नाम को लेकर सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब  उन्होंने बताया कि वह आखिर किस तरह इन ट्रोल्स से डील करती हैं। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान करीना ने खुद को काफी सकारात्मक इंसान बताया है। 


ट्रोलर्स को जवाब: दूसरे बेटे के नाम को लेकर हो रहे विवाद पर करीना कपूर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम लोग सॉफ्ट टारगेट होते हैं..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें