बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद कपल ने बेटे का नाम बताया और नन्हे नवाब का नाम जेह रखा गया है। अभी हाल ही में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम जहांगीर रखा है। इसके बाद से उनके नाम को लेकर सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब उन्होंने बताया कि वह आखिर किस तरह इन ट्रोल्स से डील करती हैं। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान करीना ने खुद को काफी सकारात्मक इंसान बताया है।
उनका कहना है कि इस समय उन्हें ट्रोल्स की चिंता नहीं है, जब देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। मुझे मेडिटेशन शुरू करना है और कोई चारा नहीं रहा न। अब मैं दीवार की ओर खुद को ढकेलूंगी और मेडिटेशन शुरू करूंगी।' उन्होंने कहा कि हम लोग (सेलिब्रिटी) सॉफ्ट टारगेट होते हैं।