बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चेकिंग के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर रोकने वाले सीआईएसएफ जवान का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। दरअसल, सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगा है और अधिकारियों द्वारा उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उन्हें मीडिया से बातचीत करने के खिलाफ भी चेतावनी दी गई है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती ने घटना के संबंध में ओडिशा के एक मीडिया संस्थान से बातचीत की थी, जिसके बाद उन पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगा है और संबंधित विभाग द्वारा उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
सलमान को एयरपोर्ट पर रोकने का मामला: सीआईएसएफ जवान का मोबाइल जब्त, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप