बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है, जिन्हें फैन्स सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद करते हैं। बीते दिनों रणवीर- दीपिका अस्पताल के बाहर नजर आए तो फैंस काफी एक्साइटिड हो गए और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंट्रैक्शन किया तो रणवीर और दीपिका से जुड़ा ये सवाल फैन ने परिणीति से पूछ डाला। ऐसे में परिणीति ने इस सवाल के जवाब में रणवीर सिंह को टैग कर दिया और लिखा रणवीर सिंह से पूछो। दरअसल, सेशन के दौरान एक फैन ने लिखा- रणवीर सिंह पापा बन गया, जिसके जवाब में परिणीति ने रणवीर सिंह को टैग करके लिखा- कृपया, पुष्टि कीजिए। मालूम हो कि रणवीर और परिणीति अच्छे दोस्त हैं। परिणीति ने अपना डेब्यू रणवीर सिंह के साथ लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल से 2011 में किया था। इसके बाद दोनों किल दिल में साथ आए।