कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। इनमें से एक मामला उनके पासपोर्ट रीन्यूअल का था जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थी। दरअसल, कंगना पर नफरत भरे ट्वीट और देशद्रोह के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके चलते पासपोर्ट विभाग ने उनके पासपोर्ट को रीन्यू करने से इनकार कर दिया था। हालंकि, अब उनका पासपोर्ट रीन्यू कर दिया गया है। अब हाल में कंगना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संग गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी की मुलाकात पर निशाना साधा है। दरअसल, बीते दिन गुरुवार (29 जुलाई) को जावेद अख्तर और शबाना आज़मी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। कंगना ने उस मुलाकात पर तीखा तंज कसते हुए फेसबुक पोस्ट किया है।
विवादित बयान: जावेद-शबाना और ममता बनर्जी की मुलाकात पर कंगना का निशाना, राक्षसी ताड़का से की बंगाल सीएम की तुलना