फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाई में हीरों को मात देती हैं ये 8 एक्ट्रेसेस, सबसे लंबी एक्ट्रेस का नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 09 Jun 2019 10:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood Stars - फोटो : social media
बॉलीवुड हीरोइनों की खूबसूरती में उनकी लंबाई का अहम योगदान होता है। यहां ज्यादातर अच्छी हाइट वाली एक्ट्रेस को तवज्जो दी जाती है। इसके पीछे वजह होती है स्क्रीन पर बेहतर दिखना। लेकिन कभी-कभी ये एक्ट्रेस हीरो से भी ज्यादा लंबी दिखाई पड़ती हैं। ऐसे में तकनीकी का सहारा लेकर के दोनों को बराबर करने की कोशिश की जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की लंबी अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
sushmita sen
पूर्व मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वो जल्द अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर सकती हैं। सुष्मिता अब फिल्मों से गायब हो चुकी हैं। उन्होंने गोविंदा से लेकर सलमान-आमिर तक के साथ काम किया है। सुष्मिता सेन की हाइट 5 फीट 7 इंच है। आगे जानिए कौन है बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस...
विज्ञापन

3 of 9
Katrina kaif and Mohammad Kaif - फोटो : Twitter
कटरीना कैफ की गिनती भी अच्छी हाइट वाली एक्ट्रेस में होती है। हाल ही में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म भारत रिलीज हुई। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लेकर काफी तारीफ की जा रही है। कटरीना की हाइट 5 फीट 6 इंच है।

4 of 9
anushka
अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अनुष्का की हाइट 5 फीट 6 इंच है।
विज्ञापन

5 of 9
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की सबसे टॉप की एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म छपाक शूटिंग पूरी की है। दीपिका की हाईट 5 फीट 7 इंच है।
विज्ञापन

6 of 9
Bipasha Basu - फोटो : twitter
हॉट एक्ट्रेस बिपासा बासु बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इस बंगाली बाला की लंबाई भी दीपिका पादुकोण के ही बराबर है। वह भी 5 फीट 7 इंच लंबी हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : social media
शादी और एक बच्चे की मां बनने के बाद शिल्पा शेट्टी और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। बॉलीवुड में उनको नंबर वन यमी मम्मी कहा जाता है। शिल्पा की लंबाई 5 फीट 6 इंच है।

8 of 9
priyanka chopra - फोटो : social media
पूर्व मिस वर्ल्ड और दुनिया भर में अपनी अदाकारी के शानदार जलवे दिखा रही बबली गर्ल प्रियंका चोपड़ा की लंबाई 5.5 के करीब है। इतनी लंबाई होने के बाद भी प्रियंका को हील पहनने का शौक है।
विज्ञापन

9 of 9
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोमन फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। बीते साल उन्होंने आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम अक्सर अपने बयानों के चलते खबरों में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि सोनम कपूर की लंबाई 5 फीट 9 इंच है और वह बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें