9 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपना बर्थडे सेलिब्रिट किया। बर्थडे के खास मौके पर सोनम का अंदाज बेहद शानदार नजर आया। वहीं बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की। बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स में से जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वो थीं मलाइका आरोड़ा। दरअसल मलाइका पार्टी में देसी अवतार में नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर भी मूश्टैश लुक में नजर आए।
विज्ञापन
2 of 6
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में कार से उतरने के साथ ही मलाइका ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। न सिर्फ मलाइका की साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। बल्कि उनके मांग टीका भी बेहद जच रहा था। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के हाथों में एक खूबसूरत पर्स भी नजर आया, जो उनकी ड्रेस के साथ एकदम मैच कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां मलाइका एक दम देसी अवतार में पहुंची तो वहीं अर्जुन कपूर रफ लुक में ही नजर आए। अर्जुन ने सफेद टी शर्ट पर पुलओवर पहना था। साथ ही काले रंग की कैप लगा के रखी थी।
4 of 6
सोनम की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम की बर्थडे पार्टी में अर्जुन मलाइका के अलावा करण जौहर, जाहन्वी कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, वरुण धवन सहित कई सेलेब्स नजर आए।
विज्ञापन
5 of 6
sonam kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सावरियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। बता दें कि रणबीर कपूर ने भी इस ही फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
एक्टिंग डेब्यू के पहले सोनम कपूर संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक में असिस्ट कर चुकी हैं और भी डायरेक्टर ने सोनम को सांवरिया फिल्म के लिए अप्रोच किया था। संजय ने सोनम को इस शर्त के साथ अप्रोच किया था कि उन्हें अपना वजन कम करना पड़ेगा। जिसके बाद सोनम ने करीब 35 किलो वजन कम किया था।