Squid Game
- फोटो : सोशल मीडिया
स्क्विड गेम्स
दूसरे नंबर पर भी नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज ही है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही कोरिया की डेडली स्पोर्ट्स थ्रिलर स्क्विड गेम्स भी इस वक्त ओटीटी पर छाई हुई है। स्क्विड गेम्स 90 देशों में पहले नंबर पर बना हुआ है। इसमें दिखाया गया है कि दुनिया में न तो सभी अमीर खुश है और न सभी गरीब। अमीर अपने मजे के लिए लोगों को मरवा रहे हैं। इन्हें बस पैसा चाहिए था, फिर चाहे इन्हें किसी को मारना पड़े या खुद मरना पड़े। इस बीच लालच ने एक अहम भूमिका निभाई, जिसके कारण लोग एक दूसरे की जान लेने लगे।