फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द-ए-बयां: बचपन में डॉक्टर ने नीना गुप्ता का कई बार किया था शोषण, कहा- डर लगता था...

Mon, 18 Oct 2021 05:55 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Neena Gupta - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए पूरी इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। वह खुलकर हर मुद्दे पर बात करती हैं। यहां तक की फिल्में न होने पर भी वह बिंदास काम मांगने से भी पीछे नहीं हटतीं। लेकिन कई बड़ी फिल्मों में स्ट्रांग अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली नीना गुप्ता का बचपन बेहद डरावना रहा है। दरअसल, नीना ने हाल में ही खुलासा किया है कि बचपन में उनका शोषण हो चुका है। उनका शोषण और किसी ने नहीं बल्कि उनके डॉक्टर और दर्जी ने किया है। लेकिन नीना ने अपनी मां के डर की वजह से कभी उनसे इस बात का जिक्र नहीं किया। नीना को ऐसा लगता था कि जो कुछ भी उनके साथ हुआ दोषी उन्हें ही ठहराया जाएगा। चलिए जानते हैं नीना के साथ हुए उस हादसे के बारे में, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है।
विज्ञापन

2 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
डॉक्टर ने किया यौन शोषण
बात तब की है जब नीना स्कूल में पढ़ती थीं। वह एक बार अपने भाई के साथ आंखो के डॉक्टर के पास गईं थीं। भाई वेटिंग रूम में बैठा था जबकि वह अंदर थीं। नीना बताती हैं ‘डॉक्टर ने मेरी आंख की जांच शुरू की और अचानक वह अन्य जगहों को भी चेक करने लगा, जिसका मेरी आंख से कोई संबंध नहीं था। जब मेरे साथ यह सब हुआ तो मैं बहुत डर गई थी। मुझे खुद से नफरत होने लगी थी। घर के एक कोने में चुपचाप बैठकर रोने लगीं।
विज्ञापन

3 of 6
नीना गुप्ता
डॉक्टर ने फिर की वही हरकत
नीना आगे बताती हैं 'इस हादसे से मैं बेहद डर गई थी। यहां तक की अपनी मां को भी इस बारे में बताने की हिम्मत नहीं कर पाई। मुझे लगा वह कहेंगी कि यह मेरी ही गलती थी। मैंने ही शायद उसे उकसाया होगा या कुछ किया होगा। इसके बाद कई बार उसी डॉक्टर के पास जाना हुआ और वह फिर वही सब मेरे साथ करता था।'

4 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
टेलर ने की छेड़खानी
नीना गुप्ता अभी डॉक्टर के हादसे को नहीं भूली थीं कि जिस टेलर के पास वह जाती थीं। वह भी मौका देखकर हाथ को इधर उधर लगा देता था। नीना ने कहा कि ‘मुझे लगा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। अगर मैंने अपनी मां को बताया कि मैं उसके पास नहीं जाना चाहती तो वह मुझसे पूछेंगी कि क्यों और मुझे उन्हें बताना होगा।' वह आगे बताती हैं कि आजकल तीन साल के बच्चे को भी गुड टच और बैड टच सिखाया जा रहा है। वहीं उन्हें टीनएजर में भी ये बात नहीं बताई जाती थी।
विज्ञापन

5 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बेटी भी रह गई हैरान
नीना ने अपनी किताब ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में कुछ ऐसे सीक्रेट्स खोले हैं जिसे जानकर खुद नीना की बेटी मसाबा गुप्ता भी हैरान रह गई थीं। इस किताब में उनकी जिंदगी से जुड़े कई रहस्य सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta
नीना गुप्ता की आने वाली फिल्में
नीना जल्द ही अनुपम खेर के साथ ‘शिव शास्त्री बालबोआ’,अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुड बाय’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘पंचायत 2’ और ‘मसाबा 2’ कर रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें