फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: कंगना रणौत को हाईकोर्ट से लगा झटका और ईडी के सामने पेश हुए टॉलीवुड अभिनेता रवि तेजा

Fri, 10 Sep 2021 12:22 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को बॉम्बे हाईकोर्ट से करारा झटका मिला है। दरअसल उनके खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज किया था। इस मामले को रद्द करने की याचिका कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेत्री ने जावेद अख्तर पर कई तरह के आरोप लगाए थे जिसके बाद गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था।


Javed Akhtar: कंगना रणौत को झटका, मानहानि केस रद्द करने की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने की खारिज
विज्ञापन

2 of 5
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया

टॉलीवुड अभिनेता रवि तेजा गुरुवार को 2017 के ड्रग्स मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। एजेंसी की ओर से जारी समन के जवाब में अभिनेता आज सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे।
रवि तेजा के अलावा उनके ड्राइवर और सहयोगी श्रीनिवास भी ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए। दोनों से उनके वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ किए जाने की संभावना है। साथ ही मुख्य आरोपी केल्विन मस्कारेनहास को भी फिर से पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना है। मंगलवार को उनका बयान दर्ज किया गया और उनके बयान के आधार पर मशहूर हस्तियों से पूछताछ की जा रही है। 


ड्रग्स मामला: ईडी के सामने पेश हुए टॉलीवुड अभिनेता रवि तेजा, चार साल पुराने मामले में हुई पूछताछ
विज्ञापन

3 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शो की फिक्सिंग और होस्ट करण जौहर पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। अभिनेत्री का कहना था कि वो भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री हैं इसलिए उनके साथ भेदभाव हुआ। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं जब भोजपुरी सिनेमा से जुड़ी किसी कलाकार ने इस तरह का खुलासा किया है। इससे पहले भी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और सुपरस्टार रवि किशन उनके साथ होने वाले भेदभाव पर कई खुलासे कर चुके हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि भोजपुरी सिनेमा में काम करने की वजह से उन्हें क्षेत्रवाद से गुजरना पड़ता है।

रानी चटर्जी ने किया खुलासा
अक्षरा के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने शुरुआती करियर में किन-किन दिक्कतों का सामना किया इसको लेकर उन्होंने खुलकर बात की। रानी चटर्जी आज भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं और वो कई फिल्मों को सफल कराने का जिम्मा अपने कंधों पर उठाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी है। लेकिन रानी ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें निर्देशक की बदतमीजी का सामना करना पड़ा था।

खुलासा: बॉलीवुड के निर्देशक ने की थी भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ गलत हरकत, रोते हुए निकली थीं बाहर

4 of 5
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद पर नाचने का वीडियो शूट करने के आरोप में अभिनेत्री सबा कमर पर दर्ज एक मामले के संबंध में बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बता दें कि इरफान खान संग फिल्म 'हिंदी मीडियम' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सबा के साथ साथ बिलाल सईद के खिलाफ लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानती वारंट जारी किए जो लगातार अदालत की सुनवाई में पेश होने से बच रहे थे। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है।

खबर: 'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर के खिलाफ पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी का वारेंट, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी-कल्पना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के आज के एपिसोड की शुरुआत महाराष्ट्र की कल्पना दत्ता से हुई. कल्पना एक हाउसवाइफ हैं और पूर्व कंपनी की हेड ऑफ सेल्स का पद संभाल चुकी थीं। फिटनेस को लेकर कल्पना दत्ता बेहद जागरूक हैं और उन्हें ट्रैवल करना बेहद पसंद है। इस एपिसोड में 51 वर्षीय कल्पना दत्ता से कई कठिन सवाल पूछे गए और उन्होंने सही सही जवाब देते हुए 12.5 लाख रुपये की धनराशि जीती।

KBC 13: कल्पना दत्ता ने 25 लाख रुपये के इस सवाल पर छोड़ दिया गेम, क्या आपको पता है जवाब?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें