फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में ये 10 एक्टर्स लेते हैं सबसे ज्यादा फीस, 9वें नंबर वाले की जल्द होने वाली है शादी

Thu, 26 Jul 2018 08:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान, शाहरुख और अक्षय कुमार
दुनियाभर के सेलेब्स की कमाई के आकंड़ों को लेकर फोर्ब्स हर साल 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी करता है और इस बार की लिस्ट में बॉलीवुड से अक्षय कुमार और सलमान खान टॉप 100 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय 76वें और सलमान खान 82वें पायदान पर हैं। 

लेकिन क्या आपको बता है कि बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर कौन से हैं? अगर अभी तक आपको नहीं पता है तो आज जरूर जाने लें कि बॉलीवुड का कौन सा सुपरस्टार एक फिल्म करने के लिए लेता है कितनी फीस? 
 
विज्ञापन

2 of 11
Salman Khan
बॉलीवुड के चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर हैं। हालांकि उनकी हालिया फिल्म 'रेस-3' बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल करने में कायमाब नहीं रही जिसकी प्रोड्यूसर को उम्मीद थी। इसके बावजूद सलमान की ब्रांड वेल्यू पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है और अब भी वो एक फिल्म करने के लिए 60 करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 11
aamir khan
सलमान खान के बाद इंडस्ट्री के दूसरे बड़े खान स्टार आमिर खान का नाम आता है और फीस के मामले में भी वह दूसरे नंबर पर हैं। सूत्रों की माने तो उन्होंने आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने इस फिल्म के लिए 50 से 55 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। 

 

4 of 11
shahrukh khan
सलमान-आमिर के बाद तीसरे खान शाहरुख खान इस सूची में तीसरे नंबर हैं। वह एक फिल्म के लिए 40 से 45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। बता दें कि शाहरुख दिसंबर में फिल्म 'जीरो' में नजर आने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 11
Akshay Kumar
फोर्ब्स की लिस्ट में 76वें स्थान पर अपना नाम काबिज करने वाले अक्षय कुमार चौथे नंबर पर हैं। अक्षय एक फिल्म के लिए 40 से 45 करोड़ रुपए बतौर फीस लेते हैं लेकिन वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं, इसकी वजह से वह फोर्ब्स की लिस्ट में भी अपना पायदान बनाने में कामयाब रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 11
hrithik roshan - फोटो : अमर उजाला
सलमान, आमिर, शाहरुख और अक्षय के बाद पांचवें स्थान पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बॉलीवुड स्टार हैं ऋतिक रोशन। ऋतिक हर फिल्म के लिए लगभग 40 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 11
ranbir kapoor
इन सबके बाद छठे नंबर पर नाम आता है रणबीर कपूर का। बॉलीवुड में 'संजू' के नाम से मशहूर हो रहे रणबीर एक फिल्म करने के लिए 25 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। 

 

8 of 11
Ajay Devgan
सातवें नंबर पर नाम आता है बॉलीवुड के सिंघम उर्फ अजय देवगन का। अजय देवगन एक फिल्म के लिए 22 से 25 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं।  

 

9 of 11
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी लीड एक्टर के रूप में काम कर रहे हैं और आज के नए एक्टर्स को भी जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। बिग बी एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपये तक फीस वसूलते हैं और इस लिस्ट में उनका नंबर है आठ।

 

10 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी बेहद टेलेंटेड एक्टर हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती हैं। रणवीर प्रति फिल्म लगभग 20 करोड़ रुपये की फीस के साथ इस लिस्ट में शामिल नौवें पायदान पर हैं।

 
विज्ञापन

11 of 11
shahid kapoor
सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टॉप 10 बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी है। शाहिद हर फिल्म के लिए 15 से 18 करोड़ रुपये तक लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें