बॉलीवुड में अगर इन दिनों किसी की चर्चा है तो वो है आलिया रणबीर के रिश्ते की। दोनों न्यूयॉर्क में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में पूरी टीम की लंच करते हुए तस्वीर भी सामने आई। इसके अलावा दोनों साथ में अच्छा टाइम भी बिता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Ranbir and Alia
रणबीर आलिया के प्यार में इतने डूब गए हैं कि वह फोटोग्राफर भी बन गए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद आलिया कह रही हैं। अपनी दोस्त एक तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा pc- RK
विज्ञापन
3 of 4
रणबीर और आलिया
बता दें इसी फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल के दौरान से ही रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट होने लगे। हालांकि दोनों ने इशारों-इशारों में ही साफ कर दिया है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और दोनों के बीच जो कुछ भी है बेहद ही खास है। हाल ही में रणबीर से जब आलिया के साथ रिलेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को थोड़ा वक्त देने की जरुरत है।
वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि रणबीर और आलिया साल 2020 तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल तो इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि इन दोनों के बीच रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र 15 अगस्त 2019 में रिलीज होनी है। इसमें दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं।