फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल: टिस्का चोपड़ा ने मीराबाई चानू की जगह लगी दी किसी और की तस्वीर, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Sun, 25 Jul 2021 01:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टिस्का चोपड़ा, मीराबाई चानू - फोटो : Instagram
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पहला पदक जीत कर देश का नाम रौशन कर दिया। उनकी इस जीत पर परिवार-रिश्तेदार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। मीराबाई चानू की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी और बताया कि उन्हें मीराबाई पर गर्व है। बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने भी मीराबाई चानू की जीत पर खुशी जाहिर की । इसके लिए उन्होंने एक पोस्ट साझा किया और जीत की बधाई दी।

गलत तस्वीर पोस्ट करने पर ट्रोल हुईं टिस्का चोपड़ा

हालांकि पोस्ट में उन्होंने एक भारी गलती कर दी जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल टिस्का ने मीराबाई चानू की जगह इंडोनेशिया की वेटलिफ्टर  Aisah Cantika की तस्वीर साझा कर दी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा- तुमने हमें गौरवान्वित किया है। हालांकि पोस्ट में नाम उन्होंने मीराबाई चानू का ही लिखा लेकिन तस्वीर किसी और की लगी होने की वजह से ये गलती यूजर्स की पकड़ में आ गई।
विज्ञापन

2 of 5
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
सोशल मीडिया पर किसी भी बात को तुल पकड़ते देर नहीं लगती। बस फिर क्या था, जब तक टिस्का अपनी गलती सुधारने की कोशिश करतीं उससे पहले ही यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कोई बात नहीं सेनोरिटा, बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी गलतियां हो ही जाती हैं। एक अन्य ने लिखा- सही से माफी मांगे, सिर्फ फॉर्मेलिटी मत निभाइए।




विज्ञापन

3 of 5
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
ट्रोलिंग का सिलसिला सिर्फ यहीं तक नहीं रुका। एक और शख्स ने लिखा, 'ये बालीवुड वाले मीडिया में आने के लिए कुछ भी पोस्ट कर देते हैं, अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड को बढ़ाएं'। एक और यूजर ने लिखा, 'बड़े दुख की बात है कि आपने पहचाना भी नहीं कि किसने दिल जीता है'।


4 of 5
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
अपनी गलती का एहसास होते ही टिस्का ने माफी मांगी और सॉरी कह दिया। उन्होंने लिखा, 'अच्छा लगा कि आप लोगों को मजा आया। वो एक भूल थी..मुझे अपनी गलती का एहसास है...इसका मतलब ये नहीं कि मीराबाई चानू पर गर्व महसूस नहीं करती हूं'।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीराबाई चानू - फोटो : PTI
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। उनके पदक जीतने के साथ ही जहां परिवार और रिश्तेदार खुशी से झूमने लगे तो वहीं पूरे देश ने भी उन्हें बधाई दीं। सोशल मीडिया पर भी लगातार बधाई का सिलसिला जारी है और पूरा देश जश्न मना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें