जब से राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा गया है, तब से ही इस मामले को लेकर रोज कुछ नया सामने आ रहा है। पहले राज और 11 आरोपियों को शुक्रवार तक के लिए कस्टडी में रखा गया था। जिसके बाद इस तारीख को बढ़ा दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और एजेंसी पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है। एएनआई के अनुसार, इस मामले में चार नए गवाह सामने आए हैं। मामले में गवाहों के जुड़ जाने से जरूर मुंबई क्राइम ब्रांच को मामले से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल होगी।
राज की कंपनी में ही करते थे काम
एएनआई के अनुसार, जांच में यह पता लगा है कि जो चार नए गवाह इस मामले में सामने आए हैं, वे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी में ही कर्मचारी के रूप में काम करते थे। ऐसे में इनके बयान आगे चलकर बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।