फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heropanti 2 First Look: टाइगर की हिट फिल्म के सीक्वल का एलान, जानें कब होगी रिलीज

Fri, 28 Feb 2020 03:11 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में आई एक्शन फिल्म 'हीरोपंती' से टाइगर श्राफ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले यह फिल्म हिट सुपर रही थी। इसके बाद अब साजिद नाडियाडवाला ने 'हीरोपंती 2' की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 4
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद नाडियाडवाला द्वारा हीरोपंती 2 के ऐलान के साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली है। टाइगर फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊपर होने वाला है। टाइगर की बाकी फिल्मों की तरह हीरोपंती 2 भी एक्शन और स्टंट से भरपूर होगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
Heropanti - फोटो : social media
साजिद नाडियाडवाला ने हीरोपंती से टाइगर और कृति सेनन को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया था और अब इसके साथ एक और फ्रेंचाइजी उनके नाम हो गई है। हीरोपंती में टाइगर और कृति सेनन की जोड़ी नजर आई थी और इन्हें काफी पसंद किया गया था।  फिल्म में एक्शन के साथ ही साथ डांस से भी टाइगर ने सभी का दिल जीता था।
विज्ञापन

4 of 4
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में टाइगर के एक्शन ने सबका दिल जीत लिया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। बता दें कि टाइगर बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में माने जाते हैं। गौरतलब है कि टाइगर की आने वाली फिल्मबागी 3 अगले हफ्ते यानि 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।  

पढ़ें: अब स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाएंगे आयुष्मान, ये मशहूर हीरोइन बनेंगी उनकी मरीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें