फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल की इस सुपरहिट फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अजय देवगन, इस तारीख को होगी रिलीज

Fri, 28 Feb 2020 02:51 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन और कैथी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन की तमिल फिल्म 'कैथी' के हिंदी रीमेक में मुख्य किरदार निभाने की अफवाह तो बहुत दिन से चल रही थी। लेकिन अब खुद अजय ने सोशल मीडिया पर इस अफवाह को अमली जामा पहना दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है कि वह तमिल फिल्म 'कैथी' के हिंदी रीमेक में मुख्य किरदार निभाएंगे। फिल्म के निर्माता एस. आर. प्रभु ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस खबर को पक्का किया है।
विज्ञापन

2 of 4
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा पिछले साल ही हो गई थी, लेकिन निर्माताओं ने कलाकारों के नाम की कोई भी घोषणा नहीं की थी। शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे निर्माताओं की नजर फिल्म के मुख्य किरदार के लिए सलमान खान या ऋतिक रोशन पर है, लेकिन बाद में खबर आने लगीं कि मुख्य किरदार को अजय देवगन अदा करेंगे। उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली है, और अब एक ट्वीट के रूप में औपचारिक घोषणा करके इस खबर पर सच्चाई का ठप्पा भी लगा दिया है। तमिल भाषा में फिल्म 'कैथी' पिछले साल ही रिलीज हुई थी, जिसमें तमिल स्टार कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की हिंदी रीमेक अगले साल फरवरी की 12 तारीख को रिलीज होगी।

विज्ञापन

3 of 4
Tanhaji - फोटो : Twitter
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म इंडेक्स इस साल के लिए भी भरी हुई है। हाल ही में वह खुद के निर्माण में बनी सुपरहिट फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' में तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म रिलीज के बाद लगभग डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुए है। 
विज्ञापन

4 of 4
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अजय देवगन अब अमित शर्मा की फिल्म 'मैदान' में एक खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म लीजेंड फुटबॉलर सयैद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित होगी। इसके अलावा वे फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में एक एयरफोर्स पायलट और निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'चाणक्य' में दोहरा किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इसी साल अजय एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से तमिल फिल्मों की सरजमीं पर भी कदम रखेंगे।  

पढ़ें: अक्षय कुमार से जुड़ी एक और खबर निकली अफवाह, नीरज पांडे ने किया इस बायोपिक से इनकार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें