बॉलीवुड अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति सेनन हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। देशभर में 12 नवंबर को दिवाली का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर कृति अपने नए घर में दिवाली के पारंपरिक उत्सव का आनंद उठाएंगी। वह अपने नए घर पर पूजा करेंगी। कृति बांद्रा के पाली हिल इलाके में अपने नए आवास में शिफ्ट हो गई हैं।