अभिनेता सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी मेजबानी में होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। चर्चा है कि 14 हफ्तों तक चलने वाले इस शो के लिए सलमान खान करीब 350 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है। यानी कि हर दिन के करीब 3.5 करोड़ रुपये। इस रकम को लेकर हालांकि सलमान खान या शो बनाने वाले चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन मुंबई में हफ्ते की शुरुआत इसी रकम की हर दफ्तर में हो रही चर्चा से हुई है। उधर, सलमान खान अपनी करीबी दोस्त कैटरीना कैफ के साथ यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करने के लिए यूरोप के ऐसे इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं जहां हिंदी सिनेमा के कैमरा इससे पहले कभी नहीं पहुंचा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान-कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
सलमान खान की निर्माणाधीन फिल्म ‘टाइगर 3’ और उनकी मेजबानी में शुरू होने जा रहे रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ में इस बार एक बात एक सी नजर आ रही है, और वह है इसकी शूटिंग के लिए चुनी जा रही लोकेशन्स। सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों ऑस्ट्रिया में मौजूद हैं। वे पूर्वी यूरोप के इस देश की अब तक कभी न देखी गई लोकेशन पर कुछ शानदार एक्शन सीक्वेंस फिल्मा रहे हैं। सलमान और कैटरीना अपर ऑस्ट्रिया, साल्ज़केमरगट, डाक्स्टीन साल्ज़केमरगट और विएना में फिल्म ‘टाइगर 3’ के कुछ भव्य एक्शन स्टंट शूट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान-टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
यशराज फिल्म्स से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘टाइगर 3’ ऑस्ट्रिया को अभूतपूर्व ढंग से पेश करेगी। सलमान और कैटरीना ऑस्ट्रिया की कुछ ऐसी जगहों पर शूटिंग करेंगे जो इससे पहले कभी परदे पर नजर नहीं आईं। फिल्म ‘टाइगर 3’ के निर्देशक मनीष शर्मा के दिमाग में इस फिल्म को लेकर शुरू से एक अलग दृष्टिकोण रहा है। इस फिल्म में टाइगर और जोया के सफर व मिशन के लिए ऑस्ट्रिया एक परफेक्ट बैकड्रॉप की तरह मौजूद है।
4 of 5
सलमान खान-टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जानकारी के मुताबिक इन इलाकों में शूटिंग समाप्त होने के बाद फिल्म ‘टाइगर 3’ की पूरी टीम सोमवार शाम विएना के लिए रवाना हो जाएगी। विएना वाला शेड्यूल एक्शन से भरपूर और बेहद रोमांचक होने जा रहा है। फिल्म से जुड़ी हर चीज बड़ी गोपनीय रखी गई है। लेकिन, सलमान खान के रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ की लोकेशन को लेकर खुद इसे प्रसारित करने जा रहे चैनल ने खुलासा कर दिया है। खुलासा इस बात का भी हुआ है कि इस गेम शो को 14 हफ्तों तक होस्ट करने के लिए सलमान खान को करीब 350 करोड़ रुपये की फीस मिली है।
रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ के प्रोमो में सलमान खान को एक पेड़ से बातें करते दिखाया गया है। पेड़ का नाम विश्वसुंदट्री रखा गया है और इसके लिए आवाज चर्चित अभिनेत्री रेखा ने दी है। रियलिटी गेम शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग भी इस बार जंगलों में किए जाने की चर्चा है। शो की एक झलक इसी हफ्ते मीडिया को भी दिखाई जाएगी जिसके लिए देश दुनिया के पत्रकारों को महाराष्ट्र में नागपुर के पास के जंगलों में जाने की योजना बन रही है।