फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: 'टाइगर 3' में हुआ है दुनियाभर की सेनाओं के असली हथियारों का इस्तेमाल, निर्देशक ने किया खुलासा

Thu, 09 Nov 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनीष शर्मा, टाइगर 3 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इस दिवाली अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म  एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान के बाद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।
Bigg Boss 17: इस हफ्ते ये कंटेस्टेंट सलमान के शो को कह सकता है अलविदा, जनता से मिले उम्मीद से भी कम वोट
विज्ञापन

2 of 5
मनीष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान के 10 मिनट लंबे एंट्री सीन को लेकर जानकारी देने के बाद अब मनीष ने अभिनेताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में खुलासा किया।
उन्होंने कहा, "जब हम यह फिल्म बना रहे थे तो हमारे दिमाग में एक बात थी - वह था इस फिल्म का स्केल। हमने एक ही एक्शन सीक्वेंस में कई सारे टैंक, चॉपर गन, बैलिस्टिक मिसाइल, बज़ूका, लाखों गोलियों का उपयोग किया है। इस धमाकेदार टाइगर मोमेंट का आनंद लेते हुए हमने भी प्रयास किया है दुनिया की विशिष्ट सेनाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियारों का उपयोग किया जाए। इसलिए फिल्म के एक्शन सीक्वेंस पागलपन भरे, बड़े और शानदार हैं, लेकिन यह बहुत वास्तविक भी हैं।''
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने आगे कहा, "हम ऐसे एक्शन सीक्वेंस बनाना चाहते थे, जिनके बारे में लोग बात करना बंद न कर सकें। जब आप देखेंगे कि सलमान खान उर्फ टाइगर किसके खिलाफ हैं तो मुझे लगता है कि आप समझ जाएंगे कि एक्शन के लिए हमारी महत्वाकांक्षाएं कितनी ऊंची थीं। मुझे उम्मीद है कि इस तरह के सीक्वेंस को दर्शक मिलेंगे जब वे रविवार को बड़े स्क्रीन पर हमारा एक्शन तमाशा देखते हैं तो वे अपनी सीटों पर खड़े हो जाएंगे।''

4 of 5
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो रोल भी है। हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से टाइगर 3 से जुड़ी चीजों को काफी गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है। मेकर्स के मुताबिक दर्शकों को बड़े पर्दे पर कई सारी आश्चर्यजनक चीजें देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि यशराज के स्पाई यूनिवर्स की यह दूसरी फिल्म है जो इस साल पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इससे पहले जनवरी में रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 523 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।
Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने अभिषेक पर की गालियों की बौछार, अंकिता लोखंडे ने अभिनेत्री को बता दिया 'साइको'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें