फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: नागार्जुन-शिवा राजकुमार के साथ फिल्म में काम करेंगी कटरीना कैफ? वायरल फोटो का सच कर देगा हैरान

Thu, 09 Nov 2023 06:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिवा राजकुमार, कटरीना कैफ, नागार्जुन - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, अभिनेत्री को एक बार फिर जोया बने देखने के लिए फैंस का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। सभी कटरीना को 'टाइगर 3' में देखने के लिए रोमांचित हैं। लेकिन इन उत्साह के बीच सोशल मीडिया पर कटरीना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह दो साउथ दिग्गज अभिनेताओं के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर दावा किया जा रहा है कि कटरीना जल्द ही इन दोनों के साथ फिल्म में नजर आएंगी। चलिए जानते हैं कौन हैं ये दो अभिनेता और क्या अभिनेत्री फिल्म में नजर आएंगी?
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं, लेकिन इस बार सुर्खियां बटोर रही फोटो कुछ खास है। दरअसल, इस तस्वीर में कटरीना कैफ को साउथ सुपरस्टार्स नागार्जुन और शिवा राजकुमार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में तीनों पारंपरिक परिधान पहनकर पोज देते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर नागार्जुन ने अपने फेसबुक हैंडल पर साझा की है। जैसे ही तस्वीर शेयर की गई, वैसे ही यह जंगल में आग की तरह फैल गई और इसे देखकर फैंस उत्साहित हो गए कि उन्हें जल्द ही ये तीनों स्टार्स एक फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, सच्चाई कुछ और है। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शिवा राजकुमार, कटरीना कैफ और नागार्जुन की एक तस्वीर ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता जगा दी है। इस तस्वीर से अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये तीनों कलाकार एक आगामी फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। हालांकि, फैंस के उत्साह को तब झटका लगा जब यह पता चला कि यह तस्वीर एक ज्वेलरी ब्रांड के प्रचार अभियान का हिस्सा थी। तस्वीर को आधिकारिक तौर पर नागार्जुन के फेसबुक पेज पर साझा किया गया, जिससे इन सितारों की एक नई फिल्म की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 

4 of 5
शिवा राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शिवा राजकुमार को आखिरी बार फिर 'जेलर' और 'घोस्ट' में देखा गया था। 'जेलर' में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शिव राजकुमार का कद बढ़ता दिख रहा है। इस फिल्म में शिवा राजकुमार ने नरसिम्हा की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही नागार्जुन को आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। 
Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने अभिषेक पर की गालियों की बौछार, अंकिता लोखंडे ने अभिनेत्री को बता दिया 'साइको'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कटरीना कैफ इस फिल्म में एक बार फिर जोया की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 'टाइगर 3' में कटरीना कैफ के साथ सलमान खान और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। इमरान हाशमी फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  
Sunny Leone: हाउस हेल्प की लापता बेटी को ढूंढने के लिए आगे आईं सनी लियोनी, अभिनेत्री ने की इनाम की घोषणा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें