फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए आमिर ने छोड़ दिया था नहाना, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 23 Feb 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के 100 साल से अधिक के इतिहास में ऐसे अनगिनत किस्से हैं जिन्हें लोग जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में हम आपके लिए थ्रोबैक थर्सडे में बॉलीवुड के एक बड़े सितारे से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए, बिना देर किए आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं। 
The Pope’s Exorcist: द पोप्स एक्सोरसिस्ट का दिल दहलाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग बोले- अब और इंतजार नहीं होता
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
यह वाकया आमिर खान की फिल्म गुलाम की शूटिंग के दौरान का है। बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान हर फिल्म में जान भरने के लिए जमकर मेहनत करते हैं। यही वजह है कि उनकी ज्यादातर फिल्में लोगों को खूब पसंद आती हैं। उनके परफेक्शन का एक ऐसा ही किस्सा फिल्म गुलाम के सेट का भी है। एक्टिंग के लिए कलाकारों का खाना पीना छोड़ना तो आपने सुना होगा ,लेकिन गुलाम के लिए आमिर ने नहाना छोड़ दिया था। 
Mohanlal: अवैध तरीके से हाथी दांत रखने के मामले में अभिनेता मोहनलाल को झटका, केरल हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
विज्ञापन

3 of 5
गुलाम में आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल,  एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए आमिर ने न नहाने का फैसला लिया था। फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान आमिर को विलेन के हाथों पिटना था। सीन शूट होने तक आमिर इस लुक को परफेक्ट बनाए रखना चाहते थे। यही वजह थी कि उन्होंने क्लाइमैक्स की शूटिंग पूरी होने तक न नहाने का फैसला लिया था। सीन में जान भरने के लिए आमिर करीब 10 से 12 दिनों तक नहीं नहाए थे। 
Khela Hobe Review: ओमपुरी की आखिरी फिल्म में नहीं दिखा दिग्गज अभिनेता का दम, मुग्धा गोडसे से नहीं हो पाया खेल

4 of 5
गुलाम में आमिर खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपने इस फैसले की वजह से उन्हें काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई दिनों तक न नहाने की वजह से उन्हें उलझन होने लगी थी। इसके बावजूद भी वह अपने फैसले पर कायम रहे और क्लाइमैक्स सीन को शूट किया। आगे चलकर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इस सीन को भी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। 
South Remake: शहजादा से पहले साउथ के ये हिंदी रीमेक भी रहे फ्लॉप, नहीं चल पाया था खिलाड़ी का भी जादू
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर हाल ही में लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है।
Alia Bhatt: प्राइवेसी मामले में शिकायत कराने से पीछे हटीं आलिया? एक्ट्रेस से संपर्क के बाद पुलिस ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें