फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhubala: दर्द भरे थे मधुबाला के आखिरी कुछ साल, बीमारी की वजह से हड्डी का ढांचा बन गई थीं अभिनेत्री

Thu, 23 Feb 2023 10:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मधुबाला - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों का जब भी जिक्र किया जाता है तो मधुबाला का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। मधुबाला को बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता था। अपने अभिनय और खूबसूरती से उन्होंने लाखों दिलों पर लंबे समय तक राज किया। हालांकि, जिंदगी के आखिरी कुछ साल उनके बहुत दर्द भरे गुजरे। 
Mohanlal: अवैध तरीके से हाथी दांत रखने के मामले में अभिनेता मोहनलाल को झटका, केरल हाई कोर्ट ने याचिका की खारिज
विज्ञापन

2 of 5
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला का जन्म 4 फरवरी 1933 में हुआ था। बचपन में उनका नाम 'मुमताज जहां देहलवी' था। उनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। अपनी अदाकारी से लाखों लोगों को दीवाना बना देने वाली मधुबाला कई बीमारी से पीड़ित थीं। बचपन से ही उनके दिल में छेद था। इस बीमारी की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम की सलाह दी थी, लेकिन घर की परेशानियों के चलते उन्हें कम उम्र में ही काम शुरू करना पड़ा।
Khela Hobe Review: ओमपुरी की आखिरी फिल्म में नहीं दिखा दिग्गज अभिनेता का दम, मुग्धा गोडसे से नहीं हो पाया खेल
विज्ञापन

3 of 5
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
मधुबाला ने फिल्म बसंत से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। मधुबाला की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक थे। कहा जाता है कि हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक फ्रैंक कापरा मधुबाला को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, मधुबाला इसके लिए राजी नहीं हुईं।
South Remake: शहजादा से पहले साउथ के ये हिंदी रीमेक भी रहे फ्लॉप, नहीं चल पाया था खिलाड़ी का भी जादू

4 of 5
मधुबाला
दिल की बीमारी के अलावा मधुबाला को कई अन्य रोगों ने जकड़ रखा था। उनके फेफड़ों में भी समस्या थी। इसके अलावा उनके शरीर में ज्यादा खून बनने लगा था, जो नाक और मुंह से बाहर आने लगता था। साल 1954 में फिल्म चालाक की शूटिंग के दौरान मधुबाला को खून की उल्टियां होने लगीं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी, लेकिन उन्होंने फिर भी काम जारी रखा। फिल्म मुगल-ए-आजम की शूटिंग के दौरान उनकी सेहत में ज्यादा गिरावट आने लगी। 
James Bond: लियाम नीसन ने किया बड़ा खुलासा, कहा-पत्नी की वजह से नहीं निभा सका जेम्स बॉन्ड का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
भारी जंजीरों से खुद को बांधकर उन्हें शूटिंग करनी पड़ती थी, जिसकी वजह से दिन-ब-दिन उनकी तबीयत खराब होती चली गई। मधुबाला को उनकी बीमारियों ने इस कदर जकड़ लिया था कि नौ सालों तक वो बिस्तर पर ही पड़ी रहीं। इसके बाद 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Alia Bhatt: प्राइवेसी मामले में शिकायत कराने से पीछे हटीं आलिया? एक्ट्रेस से संपर्क के बाद पुलिस ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें