फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: जब सलमान खान ने जला दी थी पिता की पूरी सैलरी, ऐसे सिखाया था सलीम खान ने सबक

Sun, 05 Apr 2020 07:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सलमान इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार हैं जो हर नए एक्टर की मदद के लिए आगे रहते हैं। केवल एक्टर ही नहीं बल्कि सलमान हर किसी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सलमान अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। वो अपने परिवार के बेहद करीब हैं। सलमान का परिवार एक बेहतरीन और परफेक्ट परिवार की मिसाल है। सलमान तो सलमान और उनके परिवार से जुड़े कई किस्से हैं जो सभी को याद हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo
हाल ही में सलमान से जुड़ा एक किस्सा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सलमान के गुस्से के बारे में तो सभी जानते हैं। दरअसल सलमान खान ने एक बार अपने पिता सलीम खान की पूरी सैलरी जला दी थी। हालांकि सलमान ने ये काम गुस्से में नहीं बल्कि बचपने में किया था। लेकिन उस नादानी के बाद पिता सलीम खान ने सलमान को सबक सिखाया। उस सबक को सलमान खान अब तक नहीं भूले। आपको बताते हैं पूरा किस्सा।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan salim khan
ये किस्सा 'खानटास्टिक: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड ट्रायो' (Khantastic: The Untold Story of Bollywood's Trio) में पढ़ने को मिलता है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार इस किताब में बताया गया है कि ये किस्सा उस दौरान का है जब सलमान खान इंदौर में अपने परिवार के साथ रहते थे। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलमान काफी समय तक इंदौर में परिवार के साथ रहे थे। इसी दौरान एक दीवाली के समय सलमान अपने भाई-बहनों से साथ मस्ती कर रहे थे। सभी मिलकर कागज जला रहे थे।

4 of 5
salman khan salim khan
जब कागज खत्म हो गए तो सलमान को इधर-उधर कुछ नहीं मिला। तब सलमान अपने पिता की स्टडी टेबल पर गए और वहां रखे कागज के बंडल को उठाकर ले आए। सलमान ने कागज के बंडल अपने भाई-बहनों को जलाने के लिए दे दिया। छोटे सलमान के लिए ये सिर्फ कागज थे लेकिन असल में ये सलीम खान की पूरी सैलरी थी। बच्चों ने मिलकर उनकी सैलरी के 750 रुपए आग में फूंक दिए। जब ये बात सलीम खान को पता चली तो उन्होंने सलमान खान को सबक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan salim khan
सलीम खान अपने बच्चों पर गुस्सा नहीं हुए बल्कि उन्हें प्यार से समझाया कि पैसे की अहमियत क्या होती है। सलमान पर इस सबक का गहरा असर हुआ, उस समय सलमान ने पिता से ये वादा किया कि वो इस सबक को हमेशा याद रखेंगे और ऐसा हुआ भी। ये वाकया सलमान खान के बेहद ही महत्वपूर्ण सबक सिखा गया। बच्चों पर गुस्सा ना होकर सलीम खान ने भी अपनी शालीनता का परिचय दिया। ये सबक आज भी सलमान को याद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें