कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ शाहरुख खान ने हाल ही में कई बड़े एलान किए। जिसके बाद शाहरुख के फैंस ने लगातार उनके समर्थन में ट्विटर पर ट्रेंड चलाया। शाहरुख ने कई राज्यों के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया तो वहां के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुक्रिया भी कहा। अब शाहरुख ने इस मुश्किल घड़ी में एक पोस्ट शेयर किया है।