फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैशबैक: जब करीना को लेकर फरदीन से लड़ पड़े थे शाहिद कपूर, अभिनेता ने कहा था- वो अभी बच्चा है...

Thu, 02 Sep 2021 09:51 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान, फरदीन खान, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में जितनी फिल्में नहीं बनतीं उससे ज्यादा तो फिल्म बनाते समय किस्से बन जाते हैं। अक्सर फिल्मी सेट से ऐसी ऐसी बातें सामने आती हैं जो फैंस को काफी हैरान भी करती हैं और दिलचस्प भी लगती हैं। आज के सोशल मीडिया के समय में तो फिल्म बनने से लेकर सेट की गॉसिप तक सारी बातें फौरन पता चल जाती हैं लेकिन जब सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के बीच नहीं था उस दौरान हुए कई किस्से ऐसे हैं जिनसे शायद आज के बहुत से फैंस अनजान होंगे।

जब फिदा के सेट पर लड़ पड़े थे फरदीन-शाहिद

ऐसा ही एक किस्सा उस वक्त से जुड़ा हुआ है जब शाहिद कपूर और करीना कपूर के प्यार के चर्चे बॉलीवुड में जोरों पर थे। आज भले ही करीना सैफ की पत्नी हों और शाहिद मीरा के पति हों लेकिन एक समय वो भी था जब दोनों बॉलीवुड के सबसे हॉट लव बर्ड माने जाते थे। करीना शाहिद को लेकर पजेसिव थीं तो वहीं शाहिद भी करीना को किसी और के करीब देखना पसंद नहीं करते थे। ऐसे में खबरें आई थीं कि फिल्म 'फिदा' के सेट पर शाहिद की करीना को लेकर फरदीन खान से लड़ाई हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिदा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
केन घोष की फिल्म फिदा में शाहिद करीना के साथ फरदीन को कास्ट किया गया था। बताते हैं कि सेट पर फरदीन का रहना शाहिद को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। दरअसल इससे पहले फिल्म देव में करीना और फरदीन ने काफी लंबा किसिंग सीन दिया था और इसे लेकर शाहिद पहले से काफी परेशान थे।
विज्ञापन

3 of 5
फरदीन खान, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यहां तक कि कुछ लोगों का कहना था कि करीना को लेकर शाहिद इतने पजेसिव हो गए थे कि सेट पर फरदीन संग उनकी बहुत बुरी तरह से लड़ाई हो गई थी। हालांकि दोनों ही अभिनेताओं ने इस खबर को मानने से इनकार कर दिया था। वहीं एक इंटरव्यू में फरदीन ने जो बातें कही थीं उससे पता चला था कि दोनों ही अभिनेता एक दूसरे को खास पसंद नहीं करते हैं।

4 of 5
फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन ने उस समय एक साइट को दिए इंटरव्यू में कहा था हां ये सच है कि मैं और शाहिद एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त नहीं हैं। हम जल्दी एक दूसरे से घुलमिल नहीं पाते लेकिन ये कोई इतनी बड़ी लड़ाई नही थीं। मैंने ये भी सुना था कि वो मेरे बारे में पीठ पीछे गलत बातें कर रहा था। उसके अंदर बचपना है, उसे थोड़ी समस्या है और मैंने उससे कहा है कि मेरे बारे में बातें ना करे'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान, फरदीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीना को लेकर फरदीन ने कहा था कि, 'मैं और करीना बस दोस्त हैं। हम ज्यादा समय साथ बिताते हैं तो हमारा बॉन्ड मजबूत हो गया है लेकिन ये उससे ज्यादा कुछ भी नहीं है'। बता दें कि फिल्म में करीना ने फरदीन की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था जो शाहिद से प्यार का नाटक करती है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें