फिल्मी जगत में अलग-अलग दौर में कई ऐसे कलाकार आएं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म या फिर अपने करियर के शुरूआती दौर में ही खूब शोहरत हासिल की। फिल्मी जगत एक ऐसी दुनिया है, जहां उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है और जो एक बार फिल्मों से गायब हुआ वो शायद ही बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी करने में सफल हुआ है। नाम, शोहरत और ग्लैमर की ये चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत लगती है, उसके अंदर उतना ही अधिक खालीपन छुपा हुआ है। कई कलाकार आंखो में सपना लेकर यहां आते तो हैं, लेकिन कुछ सितारें गुमनामी में कहीं खो जाते हैं।
आज बॉलीवुड से गुमनाम हो चुके हैं ये सितारें
बॉलीवुड में कई सितारें ऐसे आए, जिन्होंने शुरुआत में बहुत नाम कमाया पर समय के साथ वो कुछ इस तरह से गायब हुए कि आज फिल्मी जगत ने उन्हें पूरी तरह भुला दिया है। आज वो इस चकाचौंध से दूर या तो आम आदमी की जिंदगी की जी रहें हैं या फिर गुमनामी के अंधेरे में खो चुके हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं कलाकारों के बारे में बता रहें हैं जिन्होंने शुरूआती दौर में तो खूब नाम कमाया, लेकिन आज के समय में उनका नाम भी मुश्किल से सुनने को मिलता है।