फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: जब ग्लैमर छोड़ वर्दी पहने नजर आईं ये अभिनेत्रियां, दमदार रोल से जीता फैंस का दिल

Sun, 13 Jun 2021 08:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'पुलिस की वर्दी पहने सिर्फ पुरूष ही दिखते हैं, अब यह सिर्फ लोगों के मन का वहम ही रह गया है। आज के दौर में महिला भी किसी से कम नहीं और वर्दी पहने ड्यूटी संभालती नजर आती हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर अपने वर्दी वाले लुक से सभी का दिल जीत लिया। जब भी वो पर्दे पर नजर आए सिनेमाहाल में खूब तालियां बजीं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस मामले में पीछे नहीं हैं। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन पर पुलिस की वर्दी खूब जची और फिल्में भी सुपरहिट हुईं। आज इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने पर्दे पर वर्दी पहनकर धमाल मचा दिया। आइए डालते हैं बॉलीवुड की महिला कॉप्स पर एक नजर ...

प्रियंका चोपड़ा
इस सूची में सबसे पहले बात कर लेते हैं प्रियंका चोपड़ा की। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकीं प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। प्रियंका ने फिल्म 'गंगाजल 2' में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की थी। इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया था।
विज्ञापन

2 of 8
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। फिल्म 'चमेली' में सेक्स वर्कर, 'जब वी मेट' में गीत का यादगार किरदार और 'थ्री इडियट्स' में बेबो एक डॉक्टर का रोल करती नजर आईं। करीना पहली बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में एक पुलिस के किरदार में दिखीं। फिल्म में इरफान खान, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान मुख्य रोल में थे। यह इरफान खान की आखिरी फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म उरी में कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के लिए फिल्म 'पिंक' मील का पत्थर साबित हुई थी। कीर्ति फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक एयरफोर्स अधिकारी के रोल में थीं। फिल्म में उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर का किरदार निभाया। जो सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले आर्मी जवानों को दिल्ली सुरक्षित लाती हैं।  

4 of 8
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू फिल्म 'दृश्यम' मे एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आईं। अपने अभिनय से एक बार फिर तब्बू सभी का दिल जीतने में कामयाब रहीं। फिल्म 'दृश्यम' साल 2013 में रिलीज हुई एक मलयालम फिल्म का रीमेक है। फिल्म में अजय देवगन और श्रेया सरन भी अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन

5 of 8
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी ने एक दबंग पुलिस वाली का किरदार निभाया है। इसके सीक्वल में भी रानी मुखर्जी ने अपने अभिनय का दम दिखाया। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं और रानी को इस किरदार के लिए खूब सराहना मिली थी।
विज्ञापन

6 of 8
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की एक्टिंग की दुनिया दीवानी है। वो हर रोल में बेहद अच्छे से फिट हो जाती हैं। साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' में माधुरी ने पुलिस अफसर का रोल किया था जो अंडरकवर एजेंड बनकर एक अपराधी के साथ रहती है। फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

7 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
साउथ इंडियन फिल्म 'सत्तम ओरू इरुत्तराई' का हिंदी रीमेक 'अंधा कानून' साल 1983 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से रजनीकांत ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अंधा कानून में फीमेल कॉप का किरदार निभाया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रीना रॉय, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी और डैनी डेन्जोंगपा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन

8 of 8
शेफाली शाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शेफाली शाह
निर्भया गैंगरेप कांड पर आधारित नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इस थ्रिलर वेब सीरीज में एक्ट्रेस शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में हैं जो एक पीड़ित लड़की को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात एक कर देती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें