फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनामी: फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में इन स्टार्स ने कमाया खूब नाम, जानिए आज कहां हैं ये सितारे

Sun, 13 Jun 2021 08:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
परवीन बाबी, मंदाकिनी, राज किरण - फोटो : social media
फिल्मी जगत में अलग-अलग दौर में कई ऐसे कलाकार आएं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म या फिर अपने करियर के शुरूआती दौर में ही खूब शोहरत हासिल की। फिल्मी जगत एक ऐसी दुनिया है, जहां उगते सूरज को हर कोई सलाम करता है और जो एक बार फिल्मों से गायब हुआ वो शायद ही बॉलीवुड में अपनी दमदार वापसी करने में सफल हुआ है। नाम, शोहरत और ग्लैमर की ये चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत लगती है, उसके अंदर उतना ही अधिक खालीपन छुपा हुआ है। कई कलाकार आंखो में सपना लेकर यहां आते तो हैं, लेकिन कुछ सितारें गुमनामी में कहीं खो जाते हैं। 

आज बॉलीवुड से गुमनाम हो चुके हैं ये सितारें
बॉलीवुड में कई सितारें ऐसे आए, जिन्होंने शुरुआत में बहुत नाम कमाया पर समय के साथ वो कुछ इस तरह से गायब हुए कि आज फिल्मी जगत ने उन्हें पूरी तरह भुला दिया है। आज वो इस चकाचौंध से दूर या तो आम आदमी की जिंदगी की जी रहें हैं या फिर गुमनामी के अंधेरे में खो चुके हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं कलाकारों के बारे में बता रहें हैं जिन्होंने शुरूआती दौर में तो खूब नाम कमाया, लेकिन आज के समय में उनका नाम भी मुश्किल से सुनने को मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 7
अनु अग्रवाल - फोटो : Instagram
अनु अग्रवाल
1990 में आई महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' में अनु अग्रवाल की मासूम सूरत ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस रोमांटिक फिल्म ने अनु और राहुल रॉय को घर-घर में पहचान दिलाई। आशिकी से मिली सफलता ने उन्हें रातो-रात जगमगाता सितारा बना दिया। अनु इस फिल्म के बाद कई और फिल्मों में भी नजर आईं, लेकिन जो सफलता उन्हें 'आशिकी' ने दी वो सफलता उन्हें कोई और फिल्म नहीं दे पाई। 1996 तक आते-आते अनु बॉलीवुड से गायब हो चुकी थीं। उन्होंने फिल्मों को छोड़कर योग और अध्यात्म की तरफ अपना रुख कर लिया था। 1999 में अनु का एक सड़क दुर्घटना में बहुत बड़ा एक्ससीडेंट हो गया था, जिसके बाद वो 29 दिनों तक कोमा में थी। जब वो कोमा से बाहर आईं तब तक वो खुद को पूरी तरह से भुला चुकीं थी और उनका चेहरा पूरी तरह बिगड़ गया था। हालांकि उनका लम्बे समय तक इलाज चला, जिसके बाद उनकी जिंदगी वापिस पटरी पर लौटी। अब ये अभिनेत्री परदे से तो दूर है लेकिन सामाजिक कार्यों में पूरा योगदान देतीं हैं और कई बच्चों को योग सिखाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
राज किरण - फोटो : Social Media
राज किरण
कई सुपरहिट फिल्में देने वाले अभिनेता राज किरण को फिल्मी परदे से दूर हुए काफी समय बीत चुका है। उन्होंने अपने करियर में अर्थ, कर्ज, प्यार का मंदिर, घर हो तो ऐसा, बसेरा जैसी कई यादगार फिल्में दी। राज किरण को लेकर कई अफवाहें उड़ी, किसी ने कहा वो अमेरिका के अटलांटा में एक पागलखाने में भर्ती हैं, तो वहीं राजकिरण की पत्नी रूपा और बेटी का कहना है कि उनके पिता 8 साल से गुमशुदा हैं। उनकी तलाश पुलिस और प्राइवेट डिटेक्टिव कर रहे हैं। राजकिरण की सह-कलाकार दीप्ती नवल ने फेसबुक पर उन्हें ढूंढ़ने के लिए एक कैंपेन की शुरुआत भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ राजकिरण अपने बेटे और पत्नी के धोखा देने के कारण मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त हो गए थे और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थें।

4 of 7
मंदाकिनी फैन क्लब - फोटो : instagram
मंदाकिनी
राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' ने मंदाकिनी को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में मंदाकिनी के साथ राज कपूर के बेटे राजीव कपूर नजर आए थें। इस फिल्म में उनके सफेद पारदर्शी साड़ी पहनकर झरने के नीचे खड़े होने वाले सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अपने इस सीन से मंदाकिनी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। कई लोगों ने उन पर सवाल उठाए तो कुछ लोगों को उनका ये बोल्ड अंदाज काफी पसंद आया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्म दी। मंदाकिनी तब विवादों में आई जब वो डॉन दाऊद के साथ देखी गईं, उन्हें लेकर ये भी खबर आई थी कि उन्होंने दाऊद से शादी रचा ली है, जिसे बाद में मंदाकिनी ने गलत बताया। ये सितारा बॉलीवुड में जितनी तेजी से चमका, उतनी ही तेजी से कहीं ओझल हो गया। 
विज्ञापन

5 of 7
परवीन बाबी - फोटो : Instagram
परवीन बाबी
एक समय था जब परवीन बाबी हर निर्देशक-निर्माता की लिस्ट में सबसे ऊपर थी। अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज से परवीन बाबी ने फिल्मी जगत में अपनी एक खास जगह बनाई। उनकी अहमियत का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि 1976 में मुख्य मैगजीन ने अपने कवर पेज पर उन्हें खास जगह दी थी। लेकिन 1983 में परवीन बॉबी ने बॉलीवुड का दामन छोड़ दिया और थोड़े समय तक इंडिया में रहने के बाद वो अमेरिका चली गईं, लेकिन कुछ समय बाद ही वो मुंबई लौट आईं। परवीन बाबी की निजी जिंदगी काफी तनावपूर्ण रही। उन्होंने कभी भी शादी नहीं की। लिहाजा वह पूरी तरह से अकेली हो गई और डिप्रेशन में चली गईं। परदे पर खूब वाहवाही बटोरने वली परवीन ‘स्कीजोफ्रेनिया’ नाम के मनोरोग का शिकार हो गईं। इस अभिनेत्री की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने सबसे  मिलना-जुलना बिलकुल ही बंद कर दिया। अपने घर में अकेले रहने वाली परवीन बाबी ने काफी दिनों तक जब बाहर पड़ा दूध और अखबार नहीं उठाया तो आसपास के लोगों ने उनका दरवाजा खुलवाया जहां ये अभिनेत्री मृत पाई गईं। साल 2005 में परवीन बाबी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

6 of 7
नकुल कपूर - फोटो : Social Media
नकुल कपूर
साल 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से फिल्मी जगत में कदम रखने वाले अभिनेता नकुल कपूर शायद ही आज किसी को याद हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लड़कियां नकुल के लुक्स से लेकर उनके अभिनय पर मर मिटती थीं। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड का चॉकलेट बॉय का टैग मिल गया था। लेकिन ये अभिनेता कब फिल्मी जगत का हिस्सा बना और कब फिल्म जगत को अलविदा कह गया, किसी को पता ही नहीं चला। बीते साल ही यह खबर मिली कि नकुल अब भारत छोड़कर कनाडा में बस चुकें हैं और वहीं पर वो अपना योग इंस्टीट्यूट चलाते हैं। वो अभिनय छोड़कर अब एक योगा टीचर बन चुकें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सतीश कौल - फोटो : Social Media
सतीश कौल

सतीश कौल  प्यार तो होना ही था, आंटी नंबर 1, याराना, राम लखन जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहें। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी बहुत काम किया और कई यादगार फिल्में दी। खबरें आई थी कि वो आर्थिक तंगी से गुजर रहें थे और काफी बीमार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार जब इस बात की खबर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हुई थी, तो वो उनकी मदद के लिए आगे आए थे। अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण के चलते सतीश कौल का निधन हो गया। सतीश कौल को पंजाबी सिनेमा का 'अमिताभ बच्चन कहा जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें