फिल्म जगत में कई किरदार ऐसे होते हैं जो एक अभिनेता को उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा के लिए अमर कर देते हैं। अपने एक किरदार को निभाकर ही ये सबका दिल जीत लेते हैं। उन्ही किरदारों में से एक किरदार है 'सांभा।' फिल्म शोले लोगों को आज भी याद है। इस फिल्म ने धर्मेंद, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार के किरदार को जितनी उपलब्धि दिलाई उतनी ही इस फिल्म में लोगों ने गब्बर और उनके दाहिने हाथ यानी की सांभा को भी पसंद किया। गब्बर के साथ-साथ सांभा भी बहुत मशहूर हुए थे और इस किरदार को निभाया था मैक मोहन ने। सांभा की भूमिका ने मैक मोहन को कभी न मिटने वाली पहचान दी थी।
बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं सांभा की बेटी
अक्सर प्रशंसक अपने चहेते अभिनेता की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारें में जानने के लिए भी हमेशा उत्सुक रहते हैं। वो उनके लाइफस्टाइल से लेकर वो कैसे जीते हैं और उनके परिवार में कौन-कौन ये सारी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको मैक मोहन यानी की सांभा की बेटी से मिलवाएंगे, जो खूबसूरती के मामले में अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को पछाड़ देती हैं और अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।